6.4 C
London
Friday, February 13, 2026
Homeराजनीतिअन्ना हजारे को आगे करके...! भ्रष्टाचार और शराब का जिक्र कर...

अन्ना हजारे को आगे करके…! भ्रष्टाचार और शराब का जिक्र कर अरविंद केजरीवाल पर बरसे अमित शाह

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही बीजेपी और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। उसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लिया। शाह ने झुग्गी बस्ती प्रधान सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिल्ली के लोगों से कहा, ‘मैं आज यहां आपको यह बताने आया हूं कि आप दिल्ली के मुक्तिदाता बन सकते हैं। 5 फरवरी दिल्ली का आपदा से मुक्ति दिवस है। मैं कहता हूं कि AAP दिल्ली के लिए आपदा बनी है लेकिन अरविंद केजरीवाल AAP के लिए आपदा बन गए हैं क्योंकि केजरीवाल और सिसोदिया जहां भी जाते हैं, दिल्लीवासियों को शराब की बोतलें दिखती हैं।

उन्होंने केजरीवाल पर हमला करते हुए आगे कहा, ‘जिन लोगों ने अन्ना जैसे संत पुरुष को आगे करके भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया और सत्ता में आए, आज उन लोगों ने इतना भ्रष्टाचार किया कि देश की सभी सरकारों के भ्रष्टाचार करने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। उन्होंने दिल्ली की जनता से कहा, ‘5 फरवरी भ्रष्टाचार मुक्ति दिवस है, 5 फरवरी झुग्गियों को गंदगी और गंदे पानी से मुक्ति दिलाने का दिन है, 5 फरवरी असंवेदनशील और झूठ बोलने वाली सरकार से मुक्ति का दिन है।’

शाह ने दिल्ली की जनता को क्या गारंटी दी?
अमित शाह ने झुग्गी बस्ती प्रधान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी ने भरी सभा में कहा कि यह मोदी गारंटी है कि एक-एक झुग्गी वालों को पक्का मकान देने का काम बीजेपी करेगी। हमने यह करके दिखाया है, हमने गरीब कल्याण के सारे काम 10 साल में धरातल पर किए हैं।हमने साढ़े तीन करोड़ गरीबों को घर दिया, 10 करोड़ से ज्यादा गरीबों को गैस का सिलेंडर दिया, 6 लाख गांव में 2 करोड़ 62 लाख घरों में बिजली दी, 12 करोड़ गरीबों के घर में शौचालय बनाए लेकिन उन्होंने गरीबों के घर से महंगा शौचालय अपने शीशमहल में खुद के लिए बनाया।’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

रोजगार, स्वरोजगार और स्टार्टअप को मिलेगा नया बल : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत बजट 2026-27 में...

भवन विकास निगम की कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने अभियंताओं को दिया मार्गदर्शन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि निर्माण कार्य केवल ईंट-पत्थरों का जोड़ नहीं,...

नए श्रम कानूनों के विरोध में भोपाल में कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं के विरोध में गुरुवार को राजधानी भोपाल में...

More like this