20.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिबीजेपी को पटखनी देने की तैयारी में अरविंद केजरीवाल, दिल्ली चुनाव से...

बीजेपी को पटखनी देने की तैयारी में अरविंद केजरीवाल, दिल्ली चुनाव से पहले झोकेंगे दोहरी ताकत

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हैं। इससे पहले ही आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को पटखनी देने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने ऐलान किया है कि अरविंद केजरीवाल आगामी महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की ओर से चुनाव प्रचार करेंगे। इस दौरान केजरीवाल पूरी ताकत के साथ इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों का प्रचार करेंगे साथ ही बीजेपी को हराने का प्रयास करेंगे। हालांकि अभी केजरीवाल को गठबंधन की ओर से बुलावे का इंतजार है।

गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी महाराष्ट्र या झारखंड जहां भी बुलाएंगे वहां प्रचार करने वो जरूर जाएंगे।

आप ने नहीं उतारा उम्मीदवार
जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के नेताओं को महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव में इंडिया गठबंधन की ओर से प्रचार के लिए बुलाया जा सकता है। पार्टी सूत्रों के अनुसार अरविंद केजरीवाल महाराष्ट्र में एनसीपी (शरद पवार), शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और कांग्रेस के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। वहीं झारखंड में कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी गठबंधन के लिए वोट मांगेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि दोनों राज्यों में आम आदमी पार्टी ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है।

ऐसा माना जा रहा है आम आदमी पार्टी दोनों ही राज्यों में चुनाव भले ही नहीं लड़ रही है लेकिन बीजेपी को हराने के लिए वो एड़ी चोटी का जोर लगाएगी। दरअसल पार्टी चाहती है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी को पटखनी मिले। चुकी बीते हरियाणा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बुरी तरह हार मिली थी। पार्टी ने कई जगहों पर कांग्रेस का भी काम बिगाड़ा था।

दिल्ली बीजेपी ने बोला केजरीवाल पर हमला
वहीं अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को घेरने के लिए दिल्ली बीजेपी ने भी कई प्लान बनाया है। अभी यमुना में मौजूद गंदगी को लेकर बीजेपी दिल्ली अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल पर करारा हमला बोला है। इसी को लेकर विरोध के तहत आज सचदेवा ने यमुना में डुबकी भी लगाई।

 

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...