19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिकोचिंग पढ़ाते-पढ़ाते AAP नेता बन गए अवध ओझा... जानिए कितनी है नेटवर्थ

कोचिंग पढ़ाते-पढ़ाते AAP नेता बन गए अवध ओझा… जानिए कितनी है नेटवर्थ

Published on

नई दिल्ली,

मोटिवेशनल स्पीकर और सेलिब्रिटी टीचर अवध ओझा ), अब महज एक शिक्षक नहीं रहे, बल्कि आम आदमी पार्टी के नेता बन गए हैं. ऑनलाइन कोचिंग पढ़ाते-पढ़ाते उन्होंने अब राजनीति गलियारों में एंट्री ले ली है. ओझा सर के नाम से फेमस Avadh Ojha Net Worth की बात करें, तो शिक्षक से नेता बने ओझा सर के पास करोड़ों की संपत्ति है और इसमें एक बड़ा हिस्सा कोचिंग के जरिए होने वाली कमाई का है. इसके अलावा अपने यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए भी उनकी मोटी कमाई होती है.

करीब 11 करोड़ रुपये की संपत्ति!
उत्तर प्रदेश के गोंडा से ताल्लुक रखने वाले अवध ओझा छात्रों के बीच Ojha Sir के नाम से फेमस हैं. UPSC की कोचिंग देने के साथ ही वे एक मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर भी खासे चर्चित रहे हैं. बचपन से ही पढ़ाई में अच्छे रहे अवध प्रताप ओझा का सपना तो यूपीएससी क्लियर करने का था, लेकिन ऐसा हो नहीं सका, जिसके बाद उन्होंने कोचिंग सेंटर शुरू करने की राह पकड़ ली. उनके पढ़ाने के अंदाज ने देखते ही देखते उन्हें पॉपुलर कर दिया, जैसे-जैसे उनकी कोचिंग में छात्रों की तादाद बढ़ी अवध ओझा की कमाई भी बढ़ने लगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोचिंग पढ़ाते-पढ़ाते नेता बने अवध ओझा की अनुमानित संपत्ति करीब 11 करोड़ रुपये के आस-पास है.

कोचिंग सेंटर्स के अलावा यहां से इनकम
अवध ओझा की नेटवर्थ में सबसे ज्यादा हिस्सा उनके द्वारा संचालित किए जा रहे कोचिंग सेंटर्स के होने वाली इनकम का है. Avadh Ojha Classes की वेबसाइट पर नजर डालें, तो UPSC GS फाउंडेशन कोर्स की फीस ऑनलाइन जमा करने पर जीएसटी के साथ 90,000 रुपये, ऑफलाइन जमा करने पर 1,60,000 रुपये है. कोचिंग के अलावा अवध ओझा को उनके यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए भी कमाई होती है. वहीं मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर वे फेमस सेलिब्रिटी माने जाते हैं.

IAS बनने का था सपना
अवध ओझा की मां पेशे से एक वकील थी, जबकि पिता पोस्टमास्टर थे. अवध ओझा का सपना बड़े होकर यूपीएससी क्लियर कर आईएएस अधिकारी (IAS) बनने का था. इसके लिए उन्होंने जी-तोड़ मेहनत भी की, शुरुआती शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने प्रयागराज की राह पकड़ी. इसके बाद मौका आया यूपीएससी परीक्षा का, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी. UPSC क्लियर न कर पाने के बाद उन्होंने कभी नौकरी न करने का फैसला कर लिय और दूसरा रास्ता चुन लिया.

ये रास्ता था कोचिंग पढ़ाने का, पहले उन्होंने किसी और के कोचिंग सेंटर में इतिहास पढ़ाया और फिर अपना Coching Center शुरू कर लिया. अवध ओझा ने साल 2005 में अपना पहला UPSC कोचिंग सेंटर दिल्ली के मुखर्जी नगर में शुरू किया था और इसके बाद उनकी पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती गई और एजुकेशन सेक्टर में वे एक सेलिब्रिटी टीचर बन गए.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...