21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिअडानी मुद्दे पर आज भी संसद में संग्राम, खास जैकेट पहनकर प्रोटेस्ट...

अडानी मुद्दे पर आज भी संसद में संग्राम, खास जैकेट पहनकर प्रोटेस्ट करने पहुंचे विपक्षी सांसद

Published on

नई दिल्ली |

पिछले कुछ दिनों से सड़क से लेकर संसद तक अडानी से जुड़ा मुद्दा सुर्खियों में है. इसे लेकर सियासी गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है. संसद में विपक्षी दलों के लीडर्स लगातार अडानी मुद्दे को लेकर सरकार पर सवाल उठा रहे हैं और जांच की मांग की जा रही है. आज एक बार फिर विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में प्रोटेस्ट किया। इस दौरान विपक्षी दल के नेताओं ने विरोध का प्रतीक जैकेट पहना और संसद परिसर में प्रदर्शन किया. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित विपक्षी सांसदों ने अडानी मामले को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया.

अडानी की जांच मतलब मोदी की जांच- राहुल गांधी
गौतम अडानी के मुद्दे पर आज विपक्ष संसद में प्रदर्शन कर रहा है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस बीच कहा, “मोदी अडानी की जांच नहीं करवाएंगे, क्योंकि अगर वह जांच करवाएंगे तो उसका मतलब ये होगी कि वो अपनी जांच करा रहे हैं.” उन्होने कहा कि मोदी अडानी एक है, वो दो लोग नहीं हैं, वो एक हैं.

संसद में विपक्षी दलों के लीडर्स अडानी मुद्दे पर प्रोटेस्ट करने के लिए स्पेशल जैकेट पहने नजर आए, जिस पर पीछे की तरफ लिखा है, “मोदी अडानी एक है, अडानी सेफ है.” जहां एक तरफ विरोध करने वाले सांसद जैकेट पहने नजर आए, तो वहीं राहुल गांधी अलग ही अंदाज में नजर आए. राहुल ने हमेशा की तरह सफेद टी-शर्ट पहनकर संसद पहुंचे लेकिन टी-शर्ट पीछे की तरफ वही स्लोगन लिखा नजर आया, जो अन्य नेताओं की जैकेट पर लिखा है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...