17.4 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिआतिशी पर बयान के लिए बिधूड़ी को भाजपा ने दी नसीहत, दिल्ली...

आतिशी पर बयान के लिए बिधूड़ी को भाजपा ने दी नसीहत, दिल्ली CM से भी पूछा ये सवाल

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राजधानी में विवादित बयानबाजी देखी गई. कालकाजी विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने बीते दिन एक के बाद एक विवादित बातें कही. उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को लेकर भी अपमानजनक बयान दिए और कहा, “आतिशी ने तो अपना बाप ही बदल लिया.” वह इतने पर नहीं रुके और आगे उनके पिता को अफजल गुरू का समर्थक बताया था. आज सीएम उनके बयान को लेकर भावुक हो गईं. अब बिधूड़ी के बयान पर बीजेपी ने भी सफाई पेश की है.

दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि सभी राजनीतिक नेताओं को व्यक्तिगत, लिंग संबंधित या परिवार संबंधित टिप्पणियों से बचना चाहिए, खासकर दिल्ली की मुख्यमंत्री के परिवार के खिलाफ. उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी से माफी मांगने की बात करते समय, आतिशी मार्लेना को खुद इस मुद्दे पर विचार करना चाहिए.

एक व्यक्ति या बुजुर्ग के रूप में हम सभी आतिशी मार्लेना के पिता का सम्मान करते हैं, लेकिन चूंकि मार्लेना एक मुख्यमंत्री हैं, दिल्ली के लोग चाहते हैं कि वह एक बार सबके सामने आकर अपने पिता द्वारा अफजल गुरु के समर्थन की निंदा करें या उनके इस कृत्य को सही ठहराएं.

रमेश बिधूड़ी के बयान पर क्या बोलीं आतिशी?
रमेश विधूड़ी के बयान पर सीएम आतिशी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैं रमेश विधूड़ी को कहना चाहूंगी कि मेरे पिता जी जिंदगी भर शिक्षक रहे. हजारों गरीब बच्चों को पढ़ाया. आज वो 80 साल के हो गए हैं.” आतिशी भावुक हो गईं और आगे कहा, “बिधूड़ी अपने काम पर वोट मांगें. मेरे पिता जी को गाली देकर वेट मांग रहे हैं. ये बेहद दुख की बात है.”

आतिशी ने कहा, “बीजेपी महिला विरोधी पार्टी है, यह डरावना है कि दिल्ली में कानून व्यवस्था की समस्या बीजेपी सरकार के अधीन है. अगर बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ऐसी अभद्र टिप्पणी करते हैं तो पार्टी महिलाओं को कैसे सुरक्षित महसूस कराएगी? केवल कालकाजी ही नहीं, मुझे यकीन है कि दिल्ली के सभी मतदाता रमेश बिधूड़ी द्वारा दिए गए बयान का मुंहतोड़ जवाब देंगे.”

Latest articles

विश्व पर्यावरण दिवस पर यूनियन कार्यालय में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी के गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में पर्यावरण...

पर्यावरण दिवस पर वार्ड 64 के हरे-भरे पार्क में हुआ वृहद वृक्षारोपण

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी के आनंद नगर मंडल अंतर्गत वार्ड...

भेल की एचएमएस यूनियन ने किया भेल कैंटीन का औचक निरीक्षण

भोपाल। भेल भोपाल की एचएमएस यूनियन द्वारा आज कैंटीन क्रमांक 1 का औचक निरीक्षण...

21,000 करोड़ का ऐतिहासिक सबसे बड़ा ऑर्डर, बीएचईएल बनायेगा प्रयागराज में 2400 मेगावाट का सुपरक्रिटिकल पावर प्रोजेक्ट

भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकलल्स लिमिटेड (भेल)...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...