20.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिराहुल के 'वायनाड से 2 सांसद' वाले बयान पर बीजेपी हमलावर, अमित...

राहुल के ‘वायनाड से 2 सांसद’ वाले बयान पर बीजेपी हमलावर, अमित मालवीय बोले- ये मतभेदों की खुलेआम स्वीकारोक्ति

Published on

नई दिल्ली,

वायनाड से प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है, इससे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कलपेट्टा में रोड शो के बाद एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने अपनी बहन प्रियंका गांधी के लिए वोट मांगे. राहुल गांधी ने जनसभा में कहा कि वायनाड देश का एकमात्र ऐसा निर्वाचन क्षेत्र होगा, जहां से संसद में दो सदस्य होंगे. प्रियंका वायनाड से आधिकारिक सांसद होंगी, जबकि वह अनौपचारिक सांसद होंगे.

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी ने निशाना साधा है. बीजेपी IT सेल के हेड अमित मालवीय ने X पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के बीच मतभेद की इससे ज्यादा खुलेआम स्वीकारोक्ति नहीं हो सकती. उन्होंने कहा कि वायनाड में प्रियंका की नामांकन रैली के दौरान राहुल ने कहा था कि अगर उनकी बहन वायनाड से जीत भी जाती हैं, तो भी वह यहां से अनाधिकारिक रूप से सांसद बने रहेंगे. यह न केवल प्रियंका की उम्मीदवारी को कमजोर कर रहा है, बल्कि वायनाड के लोगों को भी हल्के में ले रहा है.

राहुल गांधी ने जनसभा में कहा कि एक संसद का आधिकारिक सदस्य होगा और दूसरा संसद का अनौपचारिक सदस्य. दोनों मिलकर वायनाड के लोगों की रक्षा करेंगे. 2019 से 2024 तक वायनाड लोकसभा सीट से सांसद रहे राहुल ने कहा कि जिस तरह जिले के लोगों ने उनकी सबसे ज्यादा जरूरत के समय उनकी रक्षा की और उनकी देखभाल की, उसी तरह वह उनकी बहन की भी देखभाल करें.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...