17 C
London
Tuesday, June 2, 2026
HomeराजनीतिMCD में भी बीजेपी सरकार, राजा इकबाल सिंह बने दिल्ली के नए...

MCD में भी बीजेपी सरकार, राजा इकबाल सिंह बने दिल्ली के नए मेयर

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली नगर निगम को नया मेयर मिल चुका है। इस बार एमसीडी में भी बीजेपी ने बाजी मार ली है। बीजेपी के पार्षद राजा इकबाल सिंह दिल्ली के नए मेयर बन चुके हैं। मेयर चुनाव में उन्हें 133 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार मनदीप को सिर्फ आठ वोट मिले। आम आदमी पार्टी ने मेयर चुनाव का बहिष्कार किया था और अपना उम्मीदवार भी नहीं बनाया।

दो साल बाद एमसीडी में फिर बीजेपी
बीजेपी दो साल बाद एक बार फिर से एमसीडी की सत्ता पर कब्जा जमाने में कामयाब रही। बीजेपी ने राजा इकबाल सिंह को मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाया था। चुनाव जीतने से पहले उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों ने उनकी पार्टी को शहर की समस्याओं को ठीक करने की जिम्मेदारी सौंपी है। सिंह ने कहा कि महापौर चुने जाने के बाद स्थायी समितियों के चुनाव तुरंत कराए जाएंगे।

कौन हैं राजा इकबाल सिंह?
51 साल के राजा इकबाल सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज से बीएससी और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से एलएलबी की पढ़ाई की है। वे मूल रूप से शिरोमणी अकाली दल के नेता थे और सितंबर 2020 में अकाली दल से बीजेपी में शामिल हुए। अकाली दल ने केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में एनडीए से समर्थन वापस लिया था, जिसके बाद सिंह ने पार्टी के निर्देशों का पालन करने से इनकार कर दिया और बीजेपी में चले गए।

वे 2021 में उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर रह चुके हैं। 2020 तक वे उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सिविल लाइंस जोन के प्रमुख थे। अब तक वो एमसीडी में विपक्ष के नेता थे। सिंह दिल्ली के जीटीबी नगर और मुखर्जी नगर से पार्षद रह चुके हैं।

किसके पास कितने पार्षद
एमसीडी में फिलहाल 238 पार्षद हैं और 11 सीट दिल्ली विधानसभा और एक सीट लोकसभा के लिए पार्षदों के निर्वाचित होने के कारण खाली हुई हैं। भाजपा के पास कुल 250 में से अब 117 पार्षद हैं, जो 2022 में 104 थे। वहीं आप के पार्षदों की संख्या 134 से घटकर 113 हो गई है। कांग्रेस के पास सिर्फ आठ सीट हैं।

मेयर चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में 238 पार्षद, 10 सांसद (लोकसभा से सात और राज्यसभा से तीन) और 14 विधायक शामिल हैं। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने भाजपा के 11 और आप के तीन विधायकों को निर्वाचक के रूप में नामित किया है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...