14.6 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिबुरे फंसे BJP नेता करनैल सिंह, सत्येंद्र जैन ने दर्ज कराया मानहानि...

बुरे फंसे BJP नेता करनैल सिंह, सत्येंद्र जैन ने दर्ज कराया मानहानि का केस, जानें क्या है मामला?

Published on

पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने बीजेपी नेता करनैल सिंह के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है. राउज एवेन्यू कोर्ट में 6 फरवरी को मामले की सुनवाई होगी. आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन ने करनैल सिंह पर मीडिया चैनल को झूठे और अपमानजनक बयान देने का आरोप लगाया है.

जैन के मुताबिक, करनैल सिंह ने आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय ने उनके घर से 37 किलो सोना बरामद किया, उनके नाम पर 1100 एकड़ जमीन है और उन्होंने भ्रष्टाचार करके संपत्ति बनाई. इसके अलावा, करनैल सिंह ने कथित तौर पर यह भी कहा कि सत्येंद्र जैन ने भारी मनी लॉन्ड्रिंग की, वह भू-माफिया हैं और उन्हें फिर से जेल भेजा जाएगा. आप नेता सत्येंद्र जैन ने करनैल सिंह के आरोपों को पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद बताया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी उनके खिलाफ झूठी बातें फैलाकर छवि खराब करने की कोशिश कर रही है.

सत्येंद्र जैन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल जा चुके हैं. 2022 में ईडी की गिरफ्तारी के बाद उन्हें लगभग एक साल तक जेल में रहना पड़ा. सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सत्येंद्र जैन 2023 में बाहर आए. हालांकि, आप का कहना है कि यह केस पूरी तरह राजनीतिक बदले की भावना से किया गया था.

सत्येंद्र जैन ने जेल में रहते हुए स्वास्थ्य कारणों के चलते भी सुर्खियां बटोरी थीं. जेल में मसाज का वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी ने सत्येंद्र जैन पर पर निशाना साधा था. बता दें कि मामला ऐसे समय में आया है जब आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. हाल ही में दिल्ली शराब नीति केस में अरविंद केजरीवाल को भी प्रवर्तन निदेशालय ने कई बार समन भेजा था.

बीजेपी कर रही सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग-AAP
आप नेताओं का आरोप है कि बीजेपी ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल करके विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है. वहीं, बीजेपी का कहना है कि आप सरकार में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है और उसके नेता इसका बचाव कर रहे हैं. अब 6 फरवरी को राउज एवेन्यू कोर्ट में करनैल सिंह को सफाई देनी होगी. अदालत में झूठे आरोप साबित होने पर करनैल सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है. फिलहाल, बीजेपी की ओर से इस केस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन मामला दिल्ली की राजनीति में नया विवाद जरूर खड़ा कर सकता है.

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...