21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के लिए AAP की राह पर BJP, ला...

दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के लिए AAP की राह पर BJP, ला सकती है महिलाओं के लिए कोई खास योजना

Published on

नई दिल्ली

आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपने अभियान को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बीजेपी अब महिलाओं पर फोकस कर रही है। बीजेपी स्टेट यूनिट ने अपने राष्ट्रीय नेतृत्व को पत्र लिखकर कहा है कि अगर वह राजधानी में सत्ता में आती है तो मध्य प्रदेश में लाडली बहना और महाराष्ट्र में लाडकी बहिन योजना जैसी योजना दिल्ली में भी लाने पर विचार किया जाए।इस साल की शुरुआत में बजट के दौरान आप ने भी एक महत्वपूर्ण चुनावी वादे के रूप में राजधानी में पात्र महिला लाभार्थियों को 1,000 रुपये मासिक भुगतान की घोषणा की थी।

सूत्रों ने बताया कि यह सुझाव पिछले हफ़्ते हुई पार्टी की संगठनात्मक और चुनाव प्रबंधन समितियों की बैठक का हिस्सा था और इसे पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को बता दिया गया। सूत्रों ने बताया कि भाजपा का घोषणापत्र दिसंबर के अंत या जनवरी की शुरुआत में घोषित किया जा सकता है।

बीजेपी स्टेट यूनिट ने विधानसभा चुनाव से पहले भेजा सुझाव
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान कहा, “लाडली बहना और लड़की बहिन जैसी योजना का क्रियान्वयन दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की राज्य इकाई द्वारा जारी घोषणापत्र के संबंध में प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों में से एक है।” नेता ने कहा, “कई अन्य सुझाव को राष्ट्रीय नेतृत्व को मंजूरी के लिए भेज दिया गया है, अंतिम निर्णय कुछ दिनों में आएगा।”

दिल्ली सरकार ने मार्च में अपने 2024-25 के बजट में पहली बार महिला सम्मान राशि योजना की घोषणा की थी, जिसमें इसके लिए 76,000 करोड़ रुपये के बजट में से 2,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। उस समय नेताओं ने कहा था कि योजना के तहत पहला भुगतान सितंबर या अक्टूबर में किया जाएगा। हालांकि, दिल्ली के तत्कालीन सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के कारण योजना ठप हो गई। योजना का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है लेकिन अभी तक मंत्रिपरिषद ने इसे मंजूरी नहीं दी है।

इन राज्यों में भी है महिलाओं के लिए खास स्कीम
वहीं, दूसरी ओर कहा जाता है कि लाडकी बहिन योजना ने महाराष्ट्र में भाजपा-राकांपा- शिवसेना महायुति गठबंधन की विधानसभा जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं झामुमो के नेतृत्व वाली इंडिया ब्लॉक सरकार के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए उसने मुख्य रूप से झारखंड में मैया सम्मान योजना के कार्यान्वयन को श्रेय दिया।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...