20.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीति'हमारे राजनयिकों को निशाना बना रहा था कनाडा', जस्टिन ट्रडो सरकार के...

‘हमारे राजनयिकों को निशाना बना रहा था कनाडा’, जस्टिन ट्रडो सरकार के खिलाफ भड़के एस जयशंकर

Published on

नई दिल्ली

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कनाडा और भारत के रिश्तों को लेकर बड़ा बयान दिया और यह तक कहा कि कनाडा की जस्टिन ट्रडो सरकार भारतीय राजनयिकों को निशाना बना रही है। एस जयशंकर ने कहा कि भारत ने कनाडा में संगठित अपराध के मुद्दे को उठाया था लेकिन लंबे समय तक इसे कनाडा की सरकार ने इसे नजरंदाज किया जा रहा था, जिसके चलते भारत ने कनाडा को सख्त जवाब दिया है।

दरअसल, पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान, एस जयशंकर ने कहा कि जब भी राष्ट्रीय हित, अखंडता और संप्रभुता की बात की आएगी, तब-तब भारत कठोर कदम उठाएगा। उन्होंने कहा कि, कनाडाई सरकार ने हमारे उच्चायुक्त और राजनयिकों को टारगेट बनाया था, जिसको लेकर हमने उचित जवाब दिया है।

एस जयशंकर बोले – भारत अपनाएगा कड़ा रुख
जयशंकर ने कहा कि भारत निश्चित रूप से कड़ा रुख अपनाएगा जो उसने अपने राष्ट्रीय हित, अखंडता और संप्रभुता के मामले में अपनाया है। दरअसल, कनाडा ने 13 अक्टूबर को भारतीय उच्चायुक्त संजय वर्मा को हरदीप सिंह निज्जर हत्या के लिए नामित किया था, दूसरी ओर भारत ने कनाडा की आगे की कार्रवाई से पहले ही उन्हें वापस बुला लिया है। यह कूटनीतिक विवाद और बढ़ गया जब ओटावा ने भारत के खिलाफ प्रतिबंधों का संकेत दिया, जिसे भारत ने खारिज किया।

जयशंकर ने कहा है कि समस्या यह है कि वहां एक छोटी अल्पसंख्यक है लेकिन उन्होंने अपने आपको एक बड़े राजनीतिक स्वरूप में बदल लिया है। दुर्भाग्यवश, उस देश की राजनीति उस राजनीतिक लॉबी को शायद एक डिग्री का खेल दे रही है, जो न केवल हमारे लिए और हमारे संबंधों के लिए खराब है, बल्कि मैं कहूंगा कि यह कनाडा के लिए भी खराब है।

बता दें कि विदेश मंत्रालय ने संजय वर्मा के खिलाफ आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि संजय वर्मा भारत के सबसे वरिष्ठ राजनयिक हैं। विदेश मंत्रालय द्वारा कहा गया कि उनका 36 साल का शानदार करियर रहा है। वो जापान और सूडान में राजदूत रह चुके हैं।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...