10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
Homeराजनीतिकनाडा का दोहरा चरित्र, भारत के राजनयिकों से करता है सौतेला व्यवहार......

कनाडा का दोहरा चरित्र, भारत के राजनयिकों से करता है सौतेला व्यवहार… कनाडा से साथ तनाव पर क्या बोले जयशंकर

Published on

नई दिल्ली:

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कनाडा के साथ जारी तनाव पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कनाडा को भारत के राजनयिकों से दिक्कत है। हमारे राजनयिकों को कनाडा पसंद नहीं कर रहा है। जैसा वो अन्य देशों के राजनयिकों के साथ व्यवहार करता है वैसा व्यवहार भारत के राजनयिकों के साथ नहीं है। हालांकि सभी पश्चिम के देश एक जैसे नहीं हैं।

‘भारत के राजनयिकों से उचित व्यवहार नहीं करता कनाडा’
विदेश मंत्री ने कहा कि कनाडा दूसरे देशों के राजनयिकों के साथ जैसा व्यवहार करता है, उससे अलग व्यवहार भारतीय राजनयिकों के साथ कर रहा है। कनाडा खुद भारत में अपने राजनयिकों को मनमानी करने देता है, लेकिन भारतीय राजनयिकों पर बंदिशें लगाता है। उन्होंने कहा, ‘कनाडा का मुद्दा एक सामान्य पश्चिमी मुद्दा और कनाडा विशिष्ट मुद्दा है, दुनिया के समीकरण बदल रहे हैं। दुनियाभर में पावर बैलेंस बदल रहा है। ऐसे में पश्चिम के देश इसे पचा नहीं पा रहे।’

भारत ने उच्चायुक्त को वापस क्यों बुलाया?
उन्होंने कहा कि कनाडा ने हमारे उच्चायुक्त के खिलाफ क्या कुछ कहा। कनाडा ने उन्हें पुलिस जांच के अधीन करने के लिए कहा था। ऐसे में हमें अपने उच्चायुक्त को वापस बुलाना सही समझा। कनाडा को हमारे राजनयिकों से दिक्कत है, जो कनाडा में हो रही उन घटनाओं के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, जिनका संबंध उनके कल्याण और सेफ्टी से हैं।

जयशंकर ने कहा, दूसरी ओर कनाडा अपने राजनयिकों को भारत में खुली छूट देता है, जो उन बंदिशों से बिल्कुल अलग है जो वे कनाडा में राजनयिकों पर लगाते हैं। उन्होंने कहा, “कनाडा के राजनयिकों को हमारे सैन्य या पुलिस अधिकारियों से मिलने और लोगों की प्रोफाइलिंग करने में कोई दिक्कत नहीं है ताकि उन्हें कनाडा में रोका जा सके।”

Latest articles

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

More like this

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी पर नई एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली।नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी...

हवा-पानी प्यूरिफायर पर से जीएसटी हटाएं: केजरीवाल

नई दिल्ली।दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है।...