8.9 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराजनीति'1962 में चीन ने भारत की जमीन पर कब्‍जा किया...', जयशंकर का...

‘1962 में चीन ने भारत की जमीन पर कब्‍जा किया…’, जयशंकर का राहुल पर चीनी राजदूत वाला तंज

Published on

नई दिल्‍ली

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया है। उन्‍होंने कहा है कि चीन ने भारत की जमीन पर 1962 में कब्‍जा किया था। यह दूसरी बात है कि विपक्ष यह बताता नहीं है। इस बात को ऐसे दिखाया जाता है जैसे कि यह कल परसो की बात हो। उन्‍होंने राहुल का नाम लिए बगैर तंज कसते हुए कहा कि मैं चीनी एंबेसडर को बुलाकर अपनी खबर के लिए नहीं पूछता। इसके साथ ही उन्‍होंने भगवान श्रीकृष्ण और हनुमान को सबसे बड़ा डिप्‍लोमैट करार दिया।

विदेश मंत्री पुणे में एक कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्‍होंने भारत की जमीन पर चीन के कब्‍जे को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दिया। वह बोले, ‘अगर किसी जमीन की बात करते हैं तो ये जमीन 1962 में चीन ने कब्‍जा किया था, वे (विपक्ष) आपको बताते नहीं हैं, वे ऐसे दिखाएंगे ये कल परसो हुआ है।’

फिर जयशंकर ने बिना नाम लिए राहुल पर तंज कसा। जयशंकर बोले, ‘कभी-कभी लोग कहते हैं कि आप की सोच में कमी है। बेशक, मेरी सोच में कमी हो सकती है। अगर मेरी सोच में कमी है तो मैं अपनी फौज या इंटेलिजेंस से बात करूंगा। मैं चीनी एंबेसडर को बुलाकर अपनी खबर के लिए नहीं पूछता।’

रामायण और महाभारत का जिक्र करते हुए जयशंकर बोले, ‘भारत के सबसे बड़े डिप्लोमेट भगवान श्रीकृष्ण और हनुमान थे। भगवान हनुमान तो मिशन से भी आगे बढ़ गए थे। वह मल्टी पर्पज डिप्लोमैट थे। महाभारत की कहानी नियमों का उल्लंघन करने वालों की कहानी है। पांडवों की छवि कौरवों से अच्छी थी।’

विदेश मंत्री ने कहा कि अगर आप पिछले 9 सालों को देखें तो इसमें कोई संदेह नहीं है कि आज की सरकार और राजनीति ज्‍यादा राष्ट्रवादी है। उन्‍हें नहीं लगता कि इसमें खेद की कोई बात है। उन्हीं राष्ट्रवादी लोगों ने विदेश में देशों की मदद की है और अन्य देशों में आपदा की स्थिति में आगे आए हैं।

जयशंकर बोले, ‘अगर आप विदेशी समाचार पत्र पढ़ें तो वे हिंदू राष्ट्रवादी सरकार जैसे शब्दों का उपयोग करते हैं। अमेरिका या यूरोप में वे ईसाई राष्ट्रवादी नहीं कहेंगे। ये विशेषण हमारे लिए आरक्षित हैं। वे यह नहीं समझते हैं कि भारत दुनिया के साथ ज्‍यादा कुछ करने के लिए तैयार है।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

राजधानी के बाग उमराव दूल्हा में तीन मंजिला मकान में भीषण आग

भोपाल राजधानी के बाग उमराव दूल्हा इलाके में सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे आगजनी की...

ईरान जंग के मुद्दे पर राज्यसभा में भारी हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया है। सत्र...

आगा क्लब में उल्लास के साथ मना ‘होली रंगोत्सव’, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

भोपाल राजधानी के पिपलानी स्थित आगा क्लब में रंगों का पावन पर्व ‘होली रंगोत्सव’ अत्यंत...