17 C
London
Tuesday, June 2, 2026
HomeराजनीतिG23 के सामने झुकी कांग्रेस?CWC चुनाव का ऐलान, 45 साल बाद चुनेंगे...

G23 के सामने झुकी कांग्रेस?CWC चुनाव का ऐलान, 45 साल बाद चुनेंगे सदस्य

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की सरगर्मी के बीच पार्टी ने एक और बड़े चुनाव की तैयारी कर रही है। पार्टी ने गुरुवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी यानी CWC के लिए भी चुनाव का ऐलान कर दिया है। खास बात है कि ऐसा 45 साल बाद होगा, जब पार्टी के शीर्ष समूह के सदस्य चुने जाएंगे। कांग्रेस प्रमुख के चुनाव के लिए 24 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है, जो 30 सितंबर तक जारी रहेगी।

कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री का कहना है कि CWC के 23 में से 12 सदस्य चुने जाएंगे। जबकि, 11 को नामित किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘अगर CWC की चुनी जाने वाली सीटों पर 12 से ज्यादा उम्मीदवार होते हैं, तो चुनाव कराए जाएंगे।’

G-23 की भी थी मांग
खास बात है कि आखिरी बार CWC के चुनाव साल 1997 में कलकत्ता सत्र में हुए थे। तब से ही सत्रों में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षों को नामांकन बुलाने के बजाए CWC दोबारा गठित करने का अधिकार दिया जाता रहा है। खास बात है कि कांग्रेस में CWC चुनाव बड़ा मुद्दा रहा है और यह G-23 समूह की मांगों में भी शामिल रहा है। साल 2020 में G-23 समूह के नेताओं ने पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को पत्र लिखकर संगठन में सुधार की मांग की थी।

अध्यक्ष पद की रेस में कौन है शामिल
पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इस समय भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। खबरें आती रही हैं कि वह दोबारा पार्टी की कमान संभालने के मूड में नहीं हैं। ऐसे में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पद के लिए सबसे आगे माना जा रहा है। वह खुद भी इस बात के संकेत दे रहे हैं। हालांकि, पार्टी ने आधिकारिक तौर पर अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी को लेकर अब तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी यानी AICC के प्रवक्ता जयराम रमेश ने बताया कि कुछ ‘सांसद’ भी नामांकन दाखिल करने के लिए इच्छुक नजर आ रहे हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि शशि थरूर और मनीष तिवारी पद के लिए दावेदारी कर सकते हैं।

 

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...