17.7 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली में पूर्वांचली वोटर्स को लुभाने के लिए कांग्रेस ने चल दिया...

दिल्ली में पूर्वांचली वोटर्स को लुभाने के लिए कांग्रेस ने चल दिया बड़ा दांव ,अलग मंत्रालय बनाने का किया वादा”

Published on

नई दिल्ली:

चुनाव के बीच पूर्वांचली वोटर्स को लुभाने के लिए कांग्रेस ने बड़ा दांव चल दिया है। कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में उसकी सरकार बनने पर पूर्वांचल के लोगों के लिए अलग मंत्रालय बनाया जाएगा। इतना ही नहीं बजट का प्रावधान किया जाएगा ताकि हेल्थ, एजुकेशन समेत उनकी तमाम समस्याओं का समाधान हो सके। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, कांग्रेस की सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत, पार्टी नेता कन्हैया कुमार और प्रणव झा ने पूर्वांचली लोगों से जुड़े मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा और अलग मंत्रालय का वादा किया।

ये सभी नेता मूल रूप से पूर्वांचली हैं। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए यहआरोप भी लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आप ने पूर्वांचलियों की अनदेखी की है। कांग्रेस ने कुछ दिनों पहले ही वादा किया था कि दिल्ली में उसकी सरकार बनने पर छठ का पर्व महाकुंभ की तर्ज पर मनाया जाएगा।

अखिलेश प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को कहा, एक तरफ अरविंद केजरीवाल जी पूर्वांचल के लोगों को ये कहकर अपमानित करते हैं के वे 500 रुपये का टिकट कटाकर आते हैं और पांच लाख का इलाज करा के चले जाते हैं। दूसरी तरफ जेपी नड्डा जी हमारी तुलना बांग्लादेशी घुसपैठियों से करते हैं।

उन्होंने कहा, हमारा वादा है कि हम पूर्वांचल के लोगों के लिए अलग मंत्रालय बनाएंगे। उनके लिए अलग बजट बनाया जाएगा ताकि स्वास्थ्य, शिक्षा समेत तमाम समस्याओं से निजात मिल सके। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, पूर्वांचल के लोगों ने देश के कोने-कोने में जाकर, उन जगहों के सृजन का काम किया है, लेकिन ये शर्मनाक है कि उन्हें उनका हक देने के समय बेईमानी की जाती है।

श्रीनेत ने कहा, इसलिए कांग्रेस ने पूर्वांचल के लिए अलग मंत्रालय बनाने की घोषणा की है। ये एक प्रतिबद्धता है कि हम उनके मुद्दों को लेकर सजग हैं। पूर्वांचल के लोगों ने दिल्ली और देश का मान-सम्मान बढ़ाया है, उनके लिए अलग मंत्रालय बनना जरूरी है। आप और भाजपा ने 30-35 लाख लोगों को नजरअंदाज कर सिर्फ वोट बैंक बनाने का जो पाप किया है, उसका अंत करना होगा।

Latest articles

पारिवारिक विवाद से तंग आकर 28 वर्षीय महिला ने की खुदकुशी, दो मासूम बच्चों के पास फंदे पर मिला शव

भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित सुंदर नगर में बुधवार रात एक...

भोपाल में 70 किमी रफ्तार की आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित, 300 बिजली फीडर ठप; प्रदेशभर में प्री-मानसून गतिविधियां तेज

भोपाल। मप्र में प्री-मानसून की गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है, जिससे प्रदेशवासियों को...

रेणुका मिश्रा बनीं नई मुख्य सतर्कता अधिकारी, सीधे सीएमडी को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की अग्रणी इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण कंपनी भारत हेवी...

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...