20.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस ने असम की 4 और MP की 2 सीटों के लिए...

कांग्रेस ने असम की 4 और MP की 2 सीटों के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, 13 नवंबर को उपचुनाव

Published on

नई दिल्ली,

असम की चार और मध्य प्रदेश की दो सीटों पर 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपुचनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. असम की धोलाई सीट से ध्रुबज्योत पुरकायस्थ को सिदली से संजीब वारले को, बोंगाईगांव से ब्रजेनजीत सिन्हा को और सामागुरी से तंजिल हुसैन को अपना उम्मीदवार बनाया है.

वहीं मध्य प्रदेश के विजयपुर से मुकेश मल्होत्रा और बुधनी से राजकुमार पटेल को कांग्रेस ने उपचुनाव का टिकट दिया है, बता दें कि बुधनी सीट से शिवराज सिंह चौहान विधायक थे लेकिन उनके सांसद और बाद में केंद्रीय मंत्री बन जाने के बाद इस सीट पर फिर से उपचुनाव हो रहे हैं.

सीटों का समीकरण
अब बात अगर असम के चार सीटों पर हो रहे उपचुनाव की करें तो धोलाई अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित सीट है, जहां कांग्रेस से ध्रुबज्योत पुरकायस्थ चुनावी मैदान में हैं. यह क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ सालों में बीजेपी ने भी यहां अपनी स्थिति मजबूत की है.

सिदली अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित सीट है, जहां से संजीब वारले चुनाव लड़ रहे हैं. इस क्षेत्र में जनजातीय वोटरों का खासा प्रभाव है, और उपचुनाव में भाजपा और क्षेत्रीय दलों के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है. सिदली में जनजातीय मुद्दों के साथ-साथ विकास और रोजगार जैसे मसले भी अहम हैं.

बोंगाईगांव सीट से कांग्रेस के ब्रजेनजीत सिन्हा चुनावी दौड़ में हैं. यह सीट काफी समय से असम की राजनीति में महत्वपूर्ण रही है. यहां पर सत्ताधारी पार्टी बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल सकती है. सामागुरी सीट से कांग्रेस ने तंजिल हुसैन को चुनाव मैदान में उतारा है. यह क्षेत्र मुस्लिम बहुल है और यहां पर कांग्रेस की पकड़ मजबूत मानी जाती है. हालांकि, बीजेपी भी यहां अपनी स्थिति मजबूत करने का प्रयास कर रही है.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...