नई दिल्ली
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा दांव खेला है। अब तक शांत दिख रही कांग्रेस पार्टी दिल्ली चुनाव के लिए सक्रिय नजर आ रही है। कांग्रेस ने काजी मोहम्मद निजामुद्दीन को तत्काल प्रभाव से दिल्ली का प्रभारी नियुक्त किया है। अब तक दीपक बाबरिया हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली के प्रभारी थे। इसके अलावा पार्टी ने दिल्ली के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का भी गठन किया है।
