28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीति'5600 करोड़ की ड्रग्स खेप में कांग्रेसी की संलिप्तता शर्मनाक', बोले अमित...

‘5600 करोड़ की ड्रग्स खेप में कांग्रेसी की संलिप्तता शर्मनाक’, बोले अमित शाह

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली से पकड़ी गये ड्रग्स सिंडिकेट मामले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर कहा,’एक तरफ जहां मोदी सरकार ‘नशामुक्त भारत’ के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है. वहीं उत्तर भारत से पकड़ी गई ड्रग्स की 5,600 करोड़ की खेप में कांग्रेस के एक व्यक्ति की संलिप्तता बेहद खतरनाक और शर्मनाक है.

गृह मंत्री ने आगे कहा,’कांग्रेस के शासन में ड्रग्स से पंजाब, हरियाणा और समग्र उत्तर भारत में युवाओं का जो हाल हुआ, वह सभी ने देखा है. मोदी सरकार युवाओं को खेल, शिक्षा और इनोवेशन की ओर ले जा रही है तो वहीं कांग्रेस उन्हें ड्रग्स की अंधेरी दुनिया में ले जाना चाहती है.’

राजनीतिक पद देखे बिना ड्रग्स तंत्र का विनाश
शाह ने आगे कहा,’कांग्रेस नेता ने अपने राजनीतिक रसूख से युवाओं को ड्रग्स के दलदल में झोंकने का जो पाप किया था, उन इरादों को मोदी सरकार कभी पूरा नहीं होने देगी. हमारी सरकार ड्रग्स के कारोबारियों का राजनीतिक पद या कद देखे बिना, ड्रग्स के पूरे तंत्र का विनाश कर ‘नशामुक्त भारत’ बनाने के लिए संकल्पित है.’

बता दें दिल्ली से बरामद की गई 5600 करोड़ की कोकीन के मामले का मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी तुषार गोयल 2022 में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की RTI सेल का चेयरमैन रह चुका है. आरोपी की सोशल मीडिया प्रोफाइल पर भी RTI सेल चेयरमैन, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस लिखा हुआ है. आरोपी ने डिक्की गोयल नाम से सोशल मीडिया पर प्रोफाइल बनाया हुआ है.

कौन है नशे का सरगना तुषार गोयल?
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दिल्ली में इस मॉड्यूल को वसंत विहार का रहने वाला तुषार गोयल चलाता था. तुषार के पिता का पहाड़गंज और दरियागंज में पब्लिकेशन का बड़ा कारोबार है. तुषार की उम्र करीब 40 साल है. वो पढ़ा लिखा है. उसे हाई एन्ड गाड़ियों का शौक है. तुषार का एक साथी हिमांशु इस पूरे काम का हिस्सेदार है और हमेशा साये की तरह तुषार के साथ रहता था. जबकि औरंगजेब माल ले जाने और लाने का काम करता था. जिस गोदाम से कोकीन की खेप मिली है. उस गोदाम का मालिक वसंत विहार का रहने वाला तुषार गोयल ही है. तुषार के पिता के दो-दो पब्लिकेशन हाउस हैं. तुषार लग्जरी लाइफ जीता है. उसके पास बेइंतहा पैसा है

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...