15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस का मिशन हिमाचल, बनाई चुनाव समिति, आनंद शर्मा समेत कई चेहरे...

कांग्रेस का मिशन हिमाचल, बनाई चुनाव समिति, आनंद शर्मा समेत कई चेहरे शामिल

Published on

नई द‍िल्‍ली

ह‍िमाचल प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने बुधवार को अपनी हिमाचल प्रदेश इकाई के लिए प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा समेत कई नेताओं को शामिल किया गया है। उधर, कांग्रेस अध्यक्ष ने विधायक पवन काजल को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से हटा दिया है। उनकी जगह पर नए कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में तत्काल प्रभाव से चंद्र कुमार की नियुक्ति की मंजूरी दी है।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी र‍िलीज के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस समिति के गठन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की। इस समिति में प्रतिभा सिंह और आनंद शर्मा के अलावा मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंदर सिंह सुखू, आशा कुमारी, कुलदीप राठौर और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है। हिमाचल प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है जहां कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में है।

चंद्र कुमार को नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया
कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पद से पवन काजल को हटाकर उनकी जगह चंद्र कुमार की नियुक्ति की है। कांग्रेस की एक आधिकारिक र‍िलीज के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष ने विधायक पवन काजल को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से हटा दिया है और नये कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में तत्काल प्रभाव से चंद्र कुमार की नियुक्ति की मंजूरी दी है। हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं और कांग्रेस राज्य में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करने की कोशिश में लग गयी है।

हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बीजेपी में
उधर, हिमाचल प्रदेश के दो कांग्रेस विधायक बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उन्हें दिल्ली में पार्टी की सदस्यता दी। कांग्रेस विधायक पवन कुमार काजल हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी थे। दूसरे कांग्रेस विधायक जिन्होंने बीजेपी जॉइन की वह लखेंदर सिंह राणा है। वह प्रदेश कांग्रेस में उपाध्यक्ष भी थे।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...