21.4 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराजनीतिकायराना आतंकी हमला... पीएम मोदी ने अमेरिका में हुए टेरर अटैक पर...

कायराना आतंकी हमला… पीएम मोदी ने अमेरिका में हुए टेरर अटैक पर जताया दुख

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में नए साल के दिन हुए ट्रक अटैक की कड़े शब्दों में निंदा की है। हमले में 15 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। पीएम मोदी ने कहा, ‘हम न्यू ऑरलियन्स में हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। ईश्वर करे कि उन्हें इस त्रासदी से उबरने में शक्ति और सांत्वना मिले।’

न्यू ऑरलियन्स में नए साल के दिन सुबह-सुबह बोरबन स्ट्रीट पर एक शख्स ने एक ट्रक को तेज रफ्तार के साथ भीड़ में घुसा दिया जिससे 15 लोगों की मौत हो गई जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। संदिग्ध की पहचान टेक्सास निवासी 42 वर्षीय अमेरिकी नागरिक शम्सुद्दीन जब्बार के रूप में हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एफबीआई का कहना है कि वाहन में इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) का झंडा मिला और वे इस हमले की जांच ‘आतंकवादी कृत्य’ के रूप में कर रहे हैं। जब्बार पुलिस की गोलीबारी में मारा गया।

‘हमले से पहले सोशल मीडिया पर वीडियो’
सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक जांचकर्ताओं का कहना है कि संदिग्ध ने ‘हमले से कुछ घंटे पहले’ सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किए थे, जिससे पता चलता है कि वह आईएसआईएस से प्रेरित था और ‘हत्या करने का इरादा’ रखता था। अधिकारियों के अनुसार, जब्बार ने वीडियो में ऐसे सपने देखने की बात कही, जिनसे उसे आईएसआईएस में शामिल होने की प्रेरणा मिली।

कौन है जब्बार?
जब्बार अमेरिकी सेना में लंबे समय तक नौकरी कर चुका था और उसकी तैनाती अफगानिस्तान में भी हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक अदालती दस्तावेजों से पता चलता है कि जब्बार ने अपनी दो पूर्व पत्नियों को तलाक दिया था। ऑनलाइन रिज्यूमे के अनुसार, जब्बार ने 2010 में सेंट्रल टेक्सास कॉलेज से एसोसिएट डिग्री और 2017 में जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से ग्रेजुऐशन की डिग्री प्राप्त की। दोनों डिग्री कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित थीं। कुछ मीडिया रिपोट्स के मुताबिक जब्बार का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, जो यातायात अपराध और चोरी से संबंधित था।

Latest articles

एनटीपीसी के नए सीएमडी चयन की प्रक्रिया तेज, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली/भोपाल। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक और सरकारी स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...