15.2 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली: यमुना सफाई को लेकर PM मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग,...

दिल्ली: यमुना सफाई को लेकर PM मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग, तीन चरणों का रोडमैप तैयार

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यमुना की सफाई को लेकर गुरुवार को एक हाई लेवल मीटिंग की. इस मीटिंग में गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्य सचिव शामिल हुए. प्रधानमंत्री ने नदी से जनता को जोड़ने के लिए ‘जन भागीदारी आंदोलन’ शुरू करने की सलाह दी.पीएम मोदी की हाई लेवल बैठक में यमुना की सफाई के लिए, अल्पकालिक (3 महीने), मध्यमकालिक (3 महीने से 1.5 वर्ष), और दीर्घकालिक (1.5 से 3 वर्ष) योजना पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया.

पीएम मोदी की मीटिंग में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
बैठक में ड्रेन मैनेजमेंट, वेस्ट मैनेजमेंट, सीवेज और डेयरी वेस्ट मैनेजमेंट, इंडस्ट्रियल वेस्ट, नदी के प्रवाह में सुधार, बाढ़ क्षेत्र सुरक्षा जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की गई. बैठक में यह तय हुआ कि दिल्ली के जल प्रबंधन के लिए एक “अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान” तैयार किया जाएगा. इस योजना को शहर के मास्टर प्लान से जोड़ा जाएगा ताकि शहर के विकास और जल प्रबंधन के बीच तालमेल बना रहे.

यमुना की सफाई के लिए ‘जन भागीदारी आंदोलन’ की सलाह
प्रधानमंत्री ने कहा कि जनता को जोड़ने के लिए ‘जन भागीदारी आंदोलन’ शुरू किया जाए और इसके अंतर्गत लोगों को नदी के पुनर्जीवन और सार्वजनिक आयोजनों में सक्रिय रूप से शामिल किया जाए. प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि छठ पूजा के दौरान दिल्लीवासियों को बेहतर सुविधा मिलना चाहिए.

छठ पूजा पर भी पीएम मोदी का ध्यान
बैठक में ब्रज क्षेत्र जैसे सांस्कृतिक रूप से समृद्ध क्षेत्रों को नदी जन आंदोलन से जोड़ने की जरूरतों पर भी चर्चा की गई. सरकार ने नालों के प्रवाह और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की निगरानी के लिए अडवांस्ड टेक, जैसे कि रीयल-टाइम डेटा और स्पेस टेक्नोलॉजी, के इस्तेमाल की सलाह दी. यमुना के हरियाणा, दिल्ली और संगम (प्रयागराज) तक के हिस्सों की स्थिति की समीक्षा भी बैठक के दौरान की गई.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...