19.7 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिआतंकी, प्लानर और समर्थक तीनों के लिए सजा की मांग… अमेरिकी विदेश...

आतंकी, प्लानर और समर्थक तीनों के लिए सजा की मांग… अमेरिकी विदेश मंत्री से बात करने के बाद क्या बोले एस जयशंकर

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की। रुबियो ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर दुख जताया। इस दौरान भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हमले के दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। बातचीत के बाद ट्वीट करते हुए एस जयशंकर ने कहा कि उन्होंने रुबियो से बातचीत के दौरान आतंकी हमले के जिम्मेदारों के खिलाफ न्याय की मांग की।

बता दें कि LoC पर पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रहे सीजफायर उल्लंघन के बाद यह बातचीत हुई है। चर्चा के दौरान अमेरिका ने भारत के साथ मिलकर आतंकवाद से लड़ने की बात कही है। रुबियो ने भारत को पाकिस्तान के साथ बातचीत करने और तनाव कम करने के लिए कहा। उन्होंने दक्षिण एशिया में शांति बनाए रखने की बात कही। यह जानकारी अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने दी है।

गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही हमारी सेना
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कदम उठाए हैं। इसमें सिंधु जल संधि को रोकना, अटारी चेक पोस्ट को बंद करना और उच्चायोगों में कर्मचारियों की संख्या को कम करना शामिल है। सरकार ने सेना को हमले का जवाब देने के लिए पूरी छूट दे दी है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से LoC पर की गई गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

LoC पर छोटे हथियारों से फायरिंग कर रहा PAK
बता दें कि 30 अप्रैल और 1 मई की रात को पाकिस्तान की सेना ने कुपवाड़ा, उरी और अखनूर सेक्टरों में LoC पर छोटे हथियारों से फायरिंग की थी। यह लगातार सातवीं रात थी, जब पाकिस्तान ने ऐसा किया। भारतीय सेना ने भी इसका जवाब दिया। इसी तरह, 26 और 27 अप्रैल की रात को भी भारतीय सेना ने तुतमारी गली और रामपुर सेक्टरों में पाकिस्तान की फायरिंग का करारा जवाब दिया था। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों ने आतंकवाद विरोधी अभियान तेज कर दिए हैं।

आतंकी हमले में चली गई थी 26 पर्यटकों की जान
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक हुई थी। CCS ने कहा था कि इस हमले के तार सीमा पार से जुड़े हैं। CCS ने यह भी कहा कि यह हमला जम्मू और कश्मीर में सफल चुनावों के बाद हुआ है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...