14 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeराजनीतिAIMIM चीफ ओवैसी की मांग- 20 साल हो सांसद बनने की उम्र,...

AIMIM चीफ ओवैसी की मांग- 20 साल हो सांसद बनने की उम्र, संसद में लेकर आए प्राइवेट बिल

Published on

नई दिल्ली,

सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मानसून सत्र के दौरान एक प्राइवेट बिल पेश किया है. देश के विभिन्न चुनावों से जुड़े इस बिल में इलेक्शन लड़ने की उम्र को कम करने की मांग की गई है. AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने अपने बिल में कहा है कि सांसद बनने की उम्र 25 साल से घटाकर 20 साल करनी चाहिए.

असदुद्दीन ओवैसी ने इसकी जानकारी देते हुए खुद ट्वीट भी किया. उन्होंने लिखा, ‘देश की 53 फीसदी आबादी 25 साल से कम उम्र की है. बावजूद इसके उनको राजनीतिक सिस्टम से बाहर रखा गया है. मैं लोकसभा में आज एक बिल लेकर आया हूं जिसमें चुनाव लड़ने की उम्र घटाने की मांग है. मेरे बिल के मुताबिक, लोकसभा सांसद और विधायक बनने के लिए न्यूनतम उम्र 20 साल होनी चाहिए. वहीं MLC के लिए यह 22 और राज्यसभा सांसद बनने के लिए इसको 25 साल किया जाना चाहिए.’

भारतीय जनता पार्टी के इस बिल का विरोध करने पर ओवैसी ने सवाल भी किया. वह बोले कि बीजेपी सांसद युवाओं को बताएं कि उन्होंने इस बिल का विरोध क्यों किया. ओवैसी ने आगे बताया कि इस बिल में उन लोगों का भी जिक्र था जिनको मनमाने ढंग से वोट डालने और चुनाव लड़ने से रोका जाता है.

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...