14.6 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिअमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों को डिपोर्ट करना शुरू, 13 फरवरी को...

अमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों को डिपोर्ट करना शुरू, 13 फरवरी को ट्रंप-मोदी की मुलाकात!

Published on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वॉइट हाउस जाने की खबरों के बीच अमेरिका ने अवैध भारतीय प्रवासियों को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है 3 फरवरी को अवैध प्रवासियों को लेकर अमेरिका से एक मिलिट्री एयरक्राफ्ट भारत के लिए रवाना हुआ है. राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप अपने इमिग्रेशन एजेंडे को पूरा करने के लिए सेना की मदद ले रहे हैं. जिसमें अमेरिकी-मेक्सिको बॉर्डर पर अतिरिक्त सैनिक भेजना, प्रवासियों को देश से बाहर करने के लिए मिलिट्री एयरक्राफ्ट्स का यूज करना और उन्हें ठहराने के लिए सैन्य अड्डे खोलना शामिल है.

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, नाम न बताने की शर्त पर एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि C-17 एयरक्राफ्ट अवैध प्रवासियों को लेकर भारत के लिए रवाना हो चुका है. और इसे पहुंचने में कम से कम 24 घंटे लगेंगे. दरअसल डॉनल्ड ट्रंप ने अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा डिपोर्टेशन करने का वादा किया था. जिसके बाद इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इन्फोर्समेंट (ICE) ने 15 लाख अवैध प्रवासियों की लिस्ट तैयार की. जिसमें 18 हजार भारतीय भी हैं.

पेंटागन (यूएस डिफेंस हेडक्वार्टर) ने एल पासो, टेक्सास, सैन डिएगो और कैलिफोर्निया में अमेरिकी अधिकारियों द्वारा पकड़े गए 5 हजार से ज्यादा अवैध प्रवासियों को वापस भेजने के लिए फ्लाइट्स उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है. अब तक मिलिट्री एयरक्राफ्ट्स ने प्रवासियों को ग्वाटेमाला, पेरू और होंडुरास तक पहुंचाया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी दौरे पर जाएंगे
अवैध भारतीय प्रवासियों के डिपोर्टेशन के बीच भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर अमेरिका जाने वाले हैं. प्रधानमंत्री 10 और 11 फरवरी को आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस एक्शन शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पेरिस जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक पेरिस की यात्रा खत्म करने के बाद वे वाशिंगटन डीसी जाएंगे. ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी. वे उन चुनिंदा विदेशी नेताओं में होंगे जो ट्रंप के दूसरी बार सत्ता में आने के कुछ ही हफ्तों के भीतर द्विपक्षीय यात्रा के लिए वॉइट हाउस जाएंगे.

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...