16.4 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिदिग्विजय करेंगे दिल्ली कूच, कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में एंट्री के आसार

दिग्विजय करेंगे दिल्ली कूच, कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में एंट्री के आसार

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में एक और दिग्गज की एंट्री की संभावनाएं हैं। खबर है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अब चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। वह गुरुवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं और पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। फिलहाल, रेस में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर का नाम सामने आ रहा था।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिंह गुरुवार को दिल्ली में सोनिया से मुलाकात करने जा रहे हैं। खास बात है कि यह मुलाकात ऐसे समय पर हो रही है, जब चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने में दो दिनों का ही समय बाकी है। हाल ही में उन्होंने चुनाव में उतरने की संभावनाएं जताई थी। पार्टी में नामांकन प्रक्रिया 30 सितंबर तक जारी रहेगी।

एक चैनल से बातचीत में सिंह से जब थरूर और गहलोत में से उम्मीदवार को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने अपना नाम पेश कर दिया। उन्होंने कहा, ‘देखते हैं। मैं अपने आप के उतरने की संभावनाओं से भी इनकार नहीं कर रहा हूं। आप मुझे बाहर क्यों रखना चाहते हैं?’ उन्होंने बताया कि 20 सालों के बाद हो रहे अध्यक्ष पद के चुनाव में वह भी दावेदार हो सकते हैं। उन्होंने अपने नामांकन की तारीख के भी संकेत दे दिए थे। सिंह का कहना था, ‘सभी को चुनाव लड़ने का हक है… आपको 30 की शाम को जवाब मिल जाएगा।’ खास बात है कि 30 सितंबर नामांकन की अंतिम तारीख है।

 

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...