16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराजनीतिलोकसभा में पेश हुआ आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक 2024, विपक्ष क्यों उठा...

लोकसभा में पेश हुआ आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक 2024, विपक्ष क्यों उठा रहा इस पर सवाल?

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा में गुरुवार को आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, 2024 पेश किया गया। इसे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सदन में पेश किया। यह विधेयक आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 में संशोधन करके लाया गया है। इस विधेयक में केंद्र सरकार के साथ-साथ नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट की शक्तियों को और ताकत प्रदान की गई है।

इससे पहले बुधवार को लोकसभा में केरल वायनाड मामले में जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि सरकार इसी सत्र में आपदा प्रबंधन विधेयक ला रही है। इसके अगले दिन ही इसे सदन में पेश कर दिया गया। नित्यानंद राय ने कहा कि आपदा प्रबंधन समुचित तरीके से हो। इसलिए अधिक निकाय बनाने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि अनेक आपदा प्रबंधन विशेषज्ञों के परामर्श और सुझावों पर विचार करते हुए और उनकी चिंताओं को दूर करते हुए यह विधेयक लाया गया है।

झूठी जानकारी देने वालों पर लगेगा जुर्माना
विधेयक में आपदा प्रबंधन के मामले में झूठी जानकारी देने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ एक से दो साल तक की सजा का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही जुर्माना या फिर सजा और जुर्माना दोनों भी एक साथ देने का प्रावधान किया गया है। विधेयक में गांवों, शहरों और राज्यों तक के लिए हर एक स्तर के लिए अलग-अलग नियम बनाते हुए जानकारी दी गई है कि आपदा के वक्त और उससे पहले समय रहते क्या-क्या करना चाहिए। केंद्र सरकार द्वारा इस मामले में जो भी जानकारी साझा की जाएगी। उस पर समय रहते अमल किया जाए। विधेयक में बताया गया है कि अगर एक राज्य या एक से अधिक राज्य में एक साथ कोई आपदा आती है तो उससे कैसे निपटा जाए। इसमें केंद्र सरकार के तमाम मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी फिक्स करते हुए आपदा की घड़ी में हर संभव मदद करने की बात की गई है।

कांग्रेस ने किया इस विधेयक का विरोध
हालांकि, सदन में पेश किए गए विधेयक के मामले में विरोध करते हुए कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने आरोप लगाया कि इस विधेयक में राज्य सरकार के अधिकारों का अतिक्रमण किया गया है। उन्होंने आपदा प्रबंधन के संदर्भ में विधायी अधिकारों को ठीक तरह से परिभाषित करने की भी जरूरत बताई। उन्होंने विधेयक में राज्य सरकारों को नगर निकायों को आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ बनाने की अनुमति देने संबंधी एक प्रावधान का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली और चंडीगढ़ को इससे अलग रखा गया है। तिवारी ने कह कि सरकार को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। यहीं, तृणमूल कांग्रेस के सौगत रॉय ने कहा कि विधेयक के अनुसार आपदा प्रबंधन के लिए कई सारे प्राधिकार बनने से विरोधाभास की स्थिति बढ़ेगी।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...