14.6 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीति'न जाने कितनी चप्पलें पड़ी थीं, सरकार मृतकों के आंकड़े नहीं दे...

‘न जाने कितनी चप्पलें पड़ी थीं, सरकार मृतकों के आंकड़े नहीं दे पाई…’, महाकुंभ पर अखिलेश ने लोकसभा में घेरा

Published on

नई दिल्ली

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रयागराज महाकुंभ हादसे का मुद्दा उठाते हुए संसद में सरकार को घेरा. अखिलेश ने मृतकों का आंकड़ा जारी करने की मांग करते हुए कहा कि सरकार मृतकों के आंकड़े नहीं दे पाई. बच्चों के आंकड़े तो नदारद है. खोया-पाया केंद्रों पर लोग् अपनों को खोज रहे हैं. महाकुंभ में लोगों ने अपनों को खोया. कुंभ का आयोजन कोई पहली बार नहीं हुआ है. समय समय पर जिसकी भी सरकारें रही हैं, इसका आयोजन करती रही हैं. उन्होंने महाकुंभ में जान गंवाने वालों के लिए दो मिनट का मौन रखे जाने की मांग करते हुए कहा कि हादसे के दिन शाही स्नान वक्त पर नहीं हो पाया. शाही स्नान का मुहूर्त होता है, ये सनातन परंपरा रही है. यह परंपरा उस दिन टूटी है. अखिलेश ने कहा कि इतना प्रचार किया गया महाकुंभ का. कहा गया कि 144 साल बाद ये कुंभ आया है. कहा गया कि सौ करोड़ लोगों की व्यवस्था है. अगर ये बात सही नहीं है जो मैं कह रहा हूं तो सदन की सदस्यता से इस्तीफा देने को तैयार हूं. अखिलेश ने कहा कि महिलाओं के कपड़े, लोगों की चप्पलें जो वहां पड़ी थीं, उन्हें जेसीबी से उठाकर ट्रॉलियों से हटाया गया. सरकार बताए कि शव कहां फेंके गए.

लाशें कहां फेंकी गईं, सरकार बताए- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि डिजिटल कुंभ कराने वाले मृतकों के आंकड़े तक नहीं दे पा रहे. लाशें कहां फेंकी गईं, बताया जाना चाहिए. मुख्यमंत्री ने मृतकों को श्रद्धांजलि तक नहीं दी. वे घटना को छिपाने में लगे रहे. उन्होंने महाकुंभ की व्यवस्था को सेना के हवाले करने की मांग करते हुए कहा कि पुण्य कमाने आए लोग अपनों के शव लेकर गए. राष्ट्रपति के अभिभाषण में वही सारी पुरानी बातें थीं. 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन, 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर लाई गई, 10 करोड़ गैस कनेक्शन दिए गए. यही आबादी 105 करोड़ हो जा रही है तो सरकार किस आबादी के लिए काम कर रही है. अखिलेश ने तंज करते हुए कहा कि सरकार के दोनों इंजन कहीं आपस में टकरा तो नहीं रहे. अखिलेश ने कहा कि 10 साल पहले जिसे क्योटो बनाने की बात कही थी, वहां आजतक ये मेट्रो तक नहीं शुरू करा पाए. यूपी में जो भी मेट्रो चल रही है, सब समाजवादियों की देन है. उन्होंने भूमि अधिग्रहण पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन किसानों की जमीन ली जा रही है, उन किसानों को उचित मुआवजा क्यों नहीं दिया गया. अखिलेश ने कहा कि समाजवादियों ने जब एक्सप्रेसवे बनवाया तो सुखोई और मिराज उतारकर उद्घाटन किया. उसका डिजाइन बीजेपी ने तैयार नहीं किया था.

‘सरकार महाकुंभ में मृतकों के आंकड़े तक नहीं दे पाई’,
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रयागराज महाकुंभ हादसे का मुद्दा उठाते हुए संसद में सरकार को घेरा. अखिलेश ने मृतकों का आंकड़ा जारी करने की मांग करते हुए कहा कि सरकार मृतकों के आंकड़े नहीं दे पाई. बच्चों के आंकड़े तो नदारद है. खोया-पाया केंद्रों पर लोग् अपनों को खोज रहे हैं. महाकुंभ में लोगों ने अपनों को खोया. कुंभ का आयोजन कोई पहली बार नहीं हुआ है. समय समय पर जिसकी भी सरकारें रही हैं, इसका आयोजन करती रही हैं. उन्होंने महाकुंभ में जान गंवाने वालों के लिए दो मिनट का मौन रखे जाने की मांग करते हुए कहा कि हादसे के दिन शाही स्नान वक्त पर नहीं हो पाया. शाही स्नान का मुहूर्त होता है, ये सनातन परंपरा रही है. यह परंपरा उस दिन टूटी है. अखिलेश ने कहा कि इतना प्रचार किया गया महाकुंभ का. कहा गया कि 144 साल बाद ये कुंभ आया है. कहा गया कि सौ करोड़ लोगों की व्यवस्था है. अगर ये बात सही नहीं है जो मैं कह रहा हूं तो सदन की सदस्यता से इस्तीफा देने को तैयार हूं. अखिलेश ने कहा कि महिलाओं के कपड़े, लोगों की चप्पलें जो वहां पड़ी थीं, उन्हें जेसीबी से उठाकर ट्रॉलियों से हटाया गया. सरकार बताए कि शव कहां फेंके गए.

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...