18.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिबहाने मत बनाइए, टाइम पर आना है... राहुल गांधी की नोकझोंक का...

बहाने मत बनाइए, टाइम पर आना है… राहुल गांधी की नोकझोंक का मजेदार वीडियो

Published on

नई दिल्ली

संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने के बाद से ही लोकसभा और राज्यसभा का पारा हाई है। विपक्ष मोदी सरकार पर अडानी, संभल हिंसा और मणिपुर हिंसा समेत कई मुद्दों को लेकर हमलावर हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अडानी मामले को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। वह अडानी मामले को लेकर संसद में चर्चा करने की मांग कर रहे हैं। संसद में तनातनी वाले माहौल के बीच राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा से मजाकिया अंदाज में नोकझोंक कर रहे हैं।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को पार्टी सांसदों के साथ एक मीटिंग की अध्यक्षता की। इसके बाद राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के बीच देर से आने को लेकर मजेदार नोक-झोंक देखने को मिली। नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

वायरल वीडियो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, 65 वर्षीय सांसद से मीटिंग के लिए वक्त पर आने को कहते हुए देखे जा सकते हैं। इस पर सांसद रंधावा बीच में राहुल गांधी से कहते हैं, ‘मैं वक्त पर आया, लेकिन आप देर से आए थे।’ राहुल गांधी ने रंधावा से कहा, ‘आपको मीटिंग में वक्त पर आना होगा, बहाने मत बनाइए।’ गुरदासपुर के सांसद ने तुरंत जवाब कहा, ‘मैं वक्त पर आया, आप देर से आए, मैं आपसे पहले आया।’ इसके बाद दोनों नेता हंसने लगे। यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है।

Latest articles

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

आईएलओ सम्मेलन से लौटे डॉ. विराट जायसवाल से मिले ऐबू-निफ्टू पदाधिकारी, वेज रिवीजन और श्रमिक हितों पर बनी रणनीति

​भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...