10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस चेयरपर्सन का चुनाव कल... सोनिया गांधी के नाम पर फिर मुहर...

कांग्रेस चेयरपर्सन का चुनाव कल… सोनिया गांधी के नाम पर फिर मुहर लगाने जुटेंगे पार्टी सांसद

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अब कांग्रेस में चेयरपर्सन का चुनाव होना है. इसके लिए शनिवार शाम को कांग्रेस संसदीय दल की बैठक होगी. इसके लिए संसद भवन के सेंट्रल हॉल में शाम 5:30 बजे बैठक बुलाई गई है. इसमें सभी सांसदों को मौजूद रहने को कहा गया है. इसी बैठक में चेयरपर्सन को चुनने के लिए पार्टी सांसद फैसला लेंगे. इसको लेकर पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सभी सांसदों को पत्र जारी कर उपस्थित रहने को कहा है.

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के कई जीते सांसदों ने आपस मे चर्चा करके फैसला लिया है कि संसदीय दल की बैठक में सोनिया को नेता चुनने के बाद हाथ उठाकर राहुल को लोकसभा में कांग्रेस का नेता बनाने की जोरदार मांग की जाएगी.

कांग्रेस संविधान में ये अधिकार संसदीय दल (लोकसभा+राज्यसभा सांसद) के नेता को है। यानी सोनिया गांधी चाहें तो तुरंत फैसला कर सकती हैं या फिर अपने फैसले को रिजर्व रख सकती हैं. सोनिया गांधी वर्तमान में भी पार्टी की चेयरपर्सन हैं और एक बार उनके चुने जाने की प्रबल संभावना है. माना जा रहा है कि शनिवार को सोनिया गांधी द्वारा राहुल को लोकसभा में विपक्ष नेता बनाए जाने पर फैसला लेने के आसार कम हैं. हो सकता है कि पार्टी बाद में प्रेस रिलीज जारी कर इसकी घोषणा करे.

कांग्रेस वर्किंग ग्रुप की बैठक में पार्टी की अच्छी परफॉर्मेंस और भारत जोड़ो यात्रा के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को श्रेय और बधाई दी जाएगी. साथ ही इस लोकसभा चुनावों के परिणामों पर भी कांग्रेस अध्यक्ष को धन्यवाद दिया जाएगा और नवनिर्वाचित सांसदों को भी बधाई दी जाएगी.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...