20.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिपहले मांगी माफी और यमुना के गंदे पानी में लगा दी डुबकी,...

पहले मांगी माफी और यमुना के गंदे पानी में लगा दी डुबकी, अब त्वचा रोग से पीड़ित हुए दिल्ली BJP अध्यक्ष

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने गुरुवार को यमुना नदी के अत्यधिक प्रदूषित पानी में डुबकी लगाई और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर 2025 तक यमुना नदी को साफ करने के अपने वादे को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाया. दिल्ली बीजेपी ने एक बयान में कहा कि डुबकी लगाने के बाद सचदेवा को त्वचा पर चकत्ते और सांस लेने में थोड़ी तकलीफ महसूस हुई. आरएमएल अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी जांच की और उन्हें तीन दिनों की दवा दी.

वहीं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी का नाटक बढ़ते प्रदूषण के स्तर की तरह ही तेज होता जा रहा है. उन्होंने दावा किया, “उत्तर प्रदेश और हरियाणा की बीजेपी सरकारें यमुना में अनुपचारित औद्योगिक अपशिष्ट जल छोड़कर यमुना में प्रदूषण के लिए जिम्मेदार हैं.”

दिवाली के कुछ दिनों बाद मनाए जाने वाले पूर्वांचली त्योहार छठ से पहले सत्तारूढ़ आप और बीजेपी नदी में भारी प्रदूषण और जहरीले झाग को लेकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. बीजेपी ने छठ घाट पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और उनके पूर्ववर्ती अरविंद केजरीवाल के लिए दो कुर्सियों के साथ एक मंच बनाया था, साथ ही उनके स्वागत के लिए लाल कालीन बिछाया था.

बुधवार को सचदेवा ने केजरीवाल को नदी में डुबकी लगाने की चुनौती देते हुए कहा था कि उन्होंने दिल्ली के लोगों से वादा किया था कि वह छठ पूजा 2025 से पहले इसे साफ कर देंगे ताकि वे इसमें स्नान कर सकें. दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष ने छठ से कुछ दिन पहले यमुना के गंदे पानी में डुबकी लगाई और वो भी माफी मांग कर.

दरअसल, साल 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव के पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साल 2025 तक यमुना को प्रदूषण से मुक्त करने का सिर्फ वादा किया था और कहा था कि यमुना का इतना साफ पानी होगा कि डुबकी लगाई जा सके. इसके लिए प्रदूषण मुक्त यमुना की जा सकेगी. इसी को लेकर दिल्ली बीजेपी ने बयान जारी किया कि वीरेंद्र सचदवा ने मां यमुना से क्षमा मांगी कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल एवं आतिशी मार्लेना सरकार ने यमुना सफाई फंड के 8500 करोड़ रुपये लूट लिए पर यमुना की सफाई नहीं की.

बता दें कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने जनवरी 2023 में सक्सेना की अध्यक्षता में यमुना को साफ करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति नियुक्त की थी, सर्वोच्च न्यायालय ने AAP सरकार की याचिका पर आदेश पर रोक लगा दी थी. दिल्ली सरकार ने तर्क दिया कि उपराज्यपाल की अध्यक्षता वाली समिति ने निर्वाचित और जवाबदेह सरकार को दरकिनार कर दिया. AAP सरकार ने सोमवार को आरोप लगाया कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश से औद्योगिक कचरा यमुना में मिल रहा है. नदी को झाग मुक्त बनाने और प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने सिलिकॉन-आधारित फूड-ग्रेड एंटीफोम सांद्रता का छिड़का.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...