15.2 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिपहले पायलट मिले फिर गहलोत, अब देर रात दिल्ली क्यों आ रहे...

पहले पायलट मिले फिर गहलोत, अब देर रात दिल्ली क्यों आ रहे हैं राहुल गांधी?

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर मची गहमगहमी के बीच सांसद राहुल गांधी आज देर रात दिल्ली आ रहे हैं। इसकी जानकारी पार्टी के सूत्रों ने दी है। बताया जा रहा है कि राहुल का दिल्ली वापस आना उनके भारत जोड़ो यात्रा का ही हिस्सा है। यहां वह एक दिन के विश्राम के बाद 24 सितंबर से फिर इस यात्रा की शुरुआत करेंगे। इससे पहले आज ही राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने राहुल से कोच्चि में मुलाकात की थी। वहीं, सचिन पायलट भी राहुल गांधी से मुलाकात कर चुके हैं। ऐसे में राहुल का देर रात दिल्ली आने से अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। हालांकि राहुल ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वह अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नहीं करेंगे।

राहुल गांधी के दिल्ली आने की वजह क्या है
कांग्रेस के सूत्रों ने जानकारी दी कि सांसद राहुल गांधी आज रात वापस दिल्ली आ रहे हैं। यहां वह भारत जोड़ो यात्रा के तहत एक दिन विश्राम करेंगे। सूत्रों ने आगे बताया कि एक दिन के हाल्ट के बाद राहुल और प्रियंका गांधी 24 सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा को फिर से शुरू करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिहाज से राहुल का दिल्ली आना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कोच्चि में राहुल से मिले थे गहलोत
राहुल के दिल्ली आने की खबर के पहले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी। दोनों की यह मुलाकात आज ही के दिन कोच्चि में हुई है। बताया गया है कि दोनों नेताओं की मुलाकात करीब 2 घंटे तक चली। राहुल से मुलाकात के लिए अशोक गहलोत दोपहर ही कोच्चि पहुंच गए थे। वह राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुए थे। इससे पहले गहलोत ने एक दिन पहले सोनिया गांधी से दिल्ली के 10 जनपथ आवास पर मुलाकात की थी। हालांकि उन्होंने साफ किया था कि वह राहुल गांधी के मना करने के बाद ही अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। आपको बता दें कि सचिन पायलट ने भी हाल-फिलहाल में राहुल गांधी से मुलाकात की थी।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सामने आए ये नाम
राहुल गांधी के मना करने के बाद कांग्रेस में 3 नामों की चर्चा हो रही है। शशि थरूर और अशोक गहलोत के बाद अब सांसद मनीष तिवारी ने भी मैदान में उतरने का मन बना लिया है। इत्तेफाक से उनके भी दिल्ली आने की खबर थी जिसके बाद वह अपने समर्थकों से विचार-विमर्श करने के बाद अंतिम निर्णय लेंगे। इस बीच मध्य प्रदेश के कद्दावर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की ओर से भी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने की चर्चा है। हालांकि दिग्गी राजा ने 30 सितंबर तक इंतजार करने को कहा है।

एक व्यक्ति एक पद पर होगा अमल
राहुल गांधी ने आज यानी गुरुवार को इस बात पर जोर दिया है कि उदयपुर चिंतन शिविर में तय हुई एक व्यक्ति, एक पद की व्यवस्था पर पूरी तरह अमल किया जाएगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की इस ताजा टिप्पणी से इसकी संभावना बढ़ गई है कि कांग्रेस का अध्यक्ष चुने जाने पर गहलोत को मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ सकता है, हालांकि इसको लेकर अभी अनिश्चितता बनी हुई कि उनके हटने पर सचिन पायलट मुख्यमंत्री होंगे या फिर गहलोत की पसंद का ही कोई नेता इस जिम्मेदारी को संभालेगा। राहुल गांधी पहले ही यह संकेत दे चुके हैं कि वह इस चुनाव से दूर रहेंगे।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...