6.5 C
London
Tuesday, February 17, 2026
Homeराजनीतिविदेश मंत्री एस जयशंकर ने लगाई चीन को लताड़, बोले- बेतुके दावे...

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लगाई चीन को लताड़, बोले- बेतुके दावे करने से कोई इलाका आपका नहीं हो जाएगा

Published on

नई दिल्ली

नई दिल्ली में होने वाली G20 समिट से पहले चीन ने दुस्साहस दिखाते हुए भारत के अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को अपना बताने वाला मैप जारी किया है। अब इस मसले पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान भी आ गया है। जयशंकर ने प्राइवेट न्यूज चैनल एनडीटीवी के एक कार्यक्रम में कहा कि भारत के क्षेत्रों पर बेतुके दावे करने से वे उनके नहीं हो जाएंगे।

एनडीटीवी कार्यक्रम में बोलते हुए विदेशमंत्री एस जयशंकर ने कहा कि चीन पहले भी मैप जारी करके दूसरों के इलाकों पर अपना दावा जताता रहा है। ये उनकी पुरानी आदत है। यह कोई नई बात नहीं है। जयशंकर ने कहा कि इसकी शुरुआत साल 1950 में हुई थी। उन्होंने कहा कि हम अपने इलाके को लेकर पूरी तरह से क्लियर हैं। यह सरकार इस बारे में स्पष्ट है कि हमें अपने क्षेत्र की रक्षा के लिए क्या करना है। आप देश की सीमाओं पर देख सकते हैं। बेतुके दावे करने से कोई क्षेत्र आपका नहीं हो जाता।

कांग्रेस ने चीन की मंशा पर उठाए सवाल
चीन के जी20 से पहले मैप जारी करने पर कांग्रेस पार्टी ने भी आपत्ति जताई है। कांग्रेस की तरफ से मंगलवार को कहा गया कि अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन भारत के अभिन्न अंग है। कांग्रेस को चीन को ‘आदतन अपराधी’ बताते हुए कहा कि मनमाने तरीके से बनाए गए मैप से हकीकत को नहीं बदला जा सकता।

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन भारत के अभेद्य और अभिन्न हिस्से हैं। उन्होंने कहा कि मनमाने तरीके से बनाया गया चीनी मैप इसे नहीं बदल सकता। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, “अन्य देशों से जुड़े इलाकों का नाम बदलने और उन्हें मैप पर दिखाने के मामले में चीन आदतन अपराधी रहा है। कांग्रेस इस तरह के अवैध सीमांकन या भारतीय इलाकों का नाम बदलने पर कड़ी आपत्ति जताती है।”

Latest articles

आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार, तकनीक एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को मिले बढ़ावा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल भजनलाल शर्मा ने कहा कि आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार, तकनीक और भारतीय ज्ञान...

पीपुल्स डेंटल अकादमी में ओएमएफएस—डे उत्साहपूर्वक मनाया

भोपाल पीपुल्स डेंटल अकादमी के ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी (ओएमएफएस) विभाग द्वारा ओएमएफएस डे बड़े...

एमपी विधानसभा राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष का भारी हंगामा, इंदौर जल त्रासदी पर सरकार को घेरा

भोपाल मप्र विधानसभा के बजट सत्र का पहला दिन  काफी हंगामेदार रहा। विपक्ष के कड़े...

भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका 8 मजदूरों की जिंदा जलने से मौत

भोपाल राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री...

More like this

आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार, तकनीक एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को मिले बढ़ावा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल भजनलाल शर्मा ने कहा कि आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार, तकनीक और भारतीय ज्ञान...

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर खेजड़ी...

महाशिवरात्रि: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सद्भाव और आत्मसंयम का दिया संदेश

भोपाल भजनलाल शर्मा ने महाशिवरात्रि  के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई...