19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिहमारी सरकार में भी दिल्ली में जारी रहेगा मुफ्त बिजली-पानी, बीजेपी सांसद...

हमारी सरकार में भी दिल्ली में जारी रहेगा मुफ्त बिजली-पानी, बीजेपी सांसद ने किया ये दावा

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सोमवार को भाजपा ने कहा कि राज्य में पार्टी की सरकार बनने के बाद भी ‘मुफ्त’ बिजली और पानी की सुविधा जारी रहेगी। दिल्ली भाजपा मेनिफेस्टो समिति के संयोजक रामवीर सिंह बिधूड़ी ने यहां एक प्रेस वार्ता में कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा यह प्रचारित किया जा रहा है कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुफ्त बिजली-पानी बंद कर दिया जाएगा जो “पूरी तरह गलत” है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद भी दिल्लीवासियों को बिजली-पानी की सुविधा मिलती रहेगी।

उन्होंने मीडिया को बताया, “आम आदमी पार्टी की ओर से लगातार यह प्रचार किया जा रहा है कि प्रदेश में अगर भारतीय जनता पार्टी की सरकार आएगी तो जो 200 यूनिट तक फ्री बिजली, 20 हजार लीटर मुफ्त पानी और महिलाओं के लिए मुफ्त ट्रांसपोर्ट की सुविधा दी जा रही है, वे बंद हो जाएंगी। मैं आम आदमी पार्टी के नेताओं को, विशेषकर अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को, बताना चाहता हूं कि आज दिल्ली की 40 फीसदी जनता को आम आदमी पार्टी की सरकार पीने का पानी उपलब्ध नहीं करवा पा रही है। जो पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, वह दूषित है।”

रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड ने पानी के 7,500 सैंपल लिए जिनमें से 2,500 सैंपल फेल हो गए। लोग दूषित पानी पीकर बीमार हो रहे हैं, उनकी किडनी और लीवर खराब हो रहे हैं। उन्होंने कहा, “हम यह घोषणा करते हैं कि हम दिल्लीवासियों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराएंगे। हमारे प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पहले ही यह साफ कर दिया है कि इस योजना में किसी तरह की कटौती नहीं की जाएगी, लेकिन हम पानी की स्थिति में सुधार करेंगे।”

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा दी जा रही 200 यूनिट मुफ्त बिजली की बात भी पूरी तरह से सही नहीं है। दिल्ली में बिजली की दरें देश भर में सबसे ज्यादा हैं। घरेलू मीटर धारकों को 12-15 रुपये प्रति यूनिट की दर पर बिजली मिल रही है, और जिनके पास कमर्शियल मीटर है, उन्हें 17-18 रुपये प्रति यूनिट तक की दर चुकानी पड़ रही है। इसके अलावा, 125 रुपये प्रति किलोवाट का फिक्स चार्ज और कमर्शियल मीटर धारकों से 270 रुपये प्रति किलोवाट का फिक्स चार्ज लिया जा रहा है। इन सबका जवाब आम आदमी पार्टी को देना होगा।

भाजपा नेता ने कहा कि पिछले 10 साल में तीन बार बिजली की दरें बढ़ाई गई हैं। यदि दिल्लीवासी पानी के कनेक्शन के लिए आवेदन करते हैं, तो उन्हें 200 मीटर से ऊपर का प्लॉट होने पर चार लाख रुपये तक का डेवलपमेंट चार्ज देना पड़ता है, और अगर वह कमर्शियल प्लॉट है, तो यह चार्ज बढ़कर छह लाख रुपये हो जाता है।

उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी को यह बताना होगा कि दिल्लीवासियों पर यह अतिरिक्त बोझ क्यों डाला गया और इसका न्यायसंगत समाधान कब होगा। जहां तक महिलाओं के लिए मुफ्त ट्रांसपोर्ट की बात है, अरविंद केजरीवाल ने जब दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला, तो दिल्ली में सात हजार डीटीसी बसें थीं। उन्होंने वादा किया था कि हम 15,000 बसें खरीदेंगे, लेकिन आज तक इस वादे का कोई पालन नहीं हुआ है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...