21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिलोग किससे उम्मीद... MP बनने के बाद पहली बार किस मुद्दे पर...

लोग किससे उम्मीद… MP बनने के बाद पहली बार किस मुद्दे पर अमित शाह से मिलीं प्रियंका गांधी?

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। वायनाड के लिए स्पेशल पैकेज की मांग को लेकर संसद में कांग्रेस सांसद ने केंद्रीय गृह मंत्री से मिली हैं। केरल के वायनाड में 30 जुलाई को भारी बारिश के बीच भूस्खलन हुआ था, जिससे बड़े इलाके में तबाही मच गई थी। इस लैंडस्लाइड में हजारों की संख्या में लोग प्रभावित हुए और सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी। उन्हीं पीड़ित लोगों के लिए वायनाड सांसद प्रियंका गांधी ने विशेष पैकेज के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है।

अमित शाह से प्रियंका गांधी ने की खास अपील
प्रियंका गांधी ने बताया कि वायनाड भूस्खलन पीड़ितों के लिए केंद्र सरकार से मुआवजे की मांग को लेकर हमने ये अमित शाह से मुलाकात की है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि वहां जो स्थिति है, उससे हमने उन्हें अवगत कराया है। उन्हें बताया है कि वहां क्या-क्या हुआ है और लोग पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं। लोगों के पास कोई सपोर्ट सिस्टम नहीं बचा है।

वायनाड के लिए मांगा स्पेशल पैकेज
प्रियंका गांधी वाड्रा ने 21 और सांसदों की मौजूदगी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस सांसद ने अमित शाह से वायनाड के लिए जितनी मदद हो सके करने की अपील की है। मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि बाढ़ और भूस्खलन की वजह से वायनाड को काफी नुकसान हुआ है। लोगों के घर, बिजनेस, स्कूल सब कुछ बह गया है। ऐसे में उन्हें रिलीफ फंड की जरुरत है।

प्रियंका की अपील- राजनीति को परे रखते हुए मदद करें
प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने अपील की है कि राजनीति को परे रखते हुए वहां लोगों की जितनी मदद की जाए वो करें। हमने उनसे कहा कि प्रधानमंत्री भी वायनाड गए थे। उन्होंने वहां के पीड़ित लोगों से मुलाकात की थी। अब उन लोगों को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री आए थे तो जरूर कुछ मदद मिलेगी। प्रियंका गांधी ने ये भी कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने हमें सकारात्मक भरोसा दिया है।

वायनाड में लैंडस्लाइड से मच गई थी तबाही
प्रियंका गांधी वाड्रा हाल ही में वायनाड सीट पर संपन्न हुए उपचुनाव में जीत हासिल कर सांसद बनी हैं। सांसद बनने से पहले ही वो क्षेत्र में बेहद एक्टिव थीं। जुलाई-अगस्त के दौरान हुए भूस्खलन और तबाही को लेकर उन्होंने केंद्र से प्रभावित इलाके लिए विशेष पैकेज की डिमांड की है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...