15 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिगहलोत सेफ, पर 3 वफादारों पर होगा ऐक्शन! पढ़िए सोनिया गांधी को...

गहलोत सेफ, पर 3 वफादारों पर होगा ऐक्शन! पढ़िए सोनिया गांधी को सौंपी रिपोर्ट में क्या है

Published on

नई दिल्ली

राजस्थान कांग्रेस में पैदा हुए राजनीतिक संकट को लेकर अब पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के फैसले पर सबकी नजरें टिक गई हैं। मंगलवार शाम को पार्टी के पर्यवेक्षकों ने अपनी लिखित रिपोर्ट हाईकमान को सौंप दी। एक दिन पहले सोनिया ने दोनों पर्यवेक्षकों मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन से लिखित रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा था। सूत्रों का कहना है कि माकन ने मंगलवार शाम ई-मेल के माध्यम से कांग्रेस अध्यक्ष को रिपोर्ट दी है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट में राजस्थान के विधायकों की ओर से घोर अनुशासनहीनता की बात कही है, जिन्होंने अलग से मीटिंग की थी। पर्यवेक्षकों ने पार्टी के तीन नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है जिसमें मंत्री और चीफ विप शामिल हैं। सूत्रों ने यह भी बताया है कि पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट में सीधे तौर पर सीएम अशोक गहलोत पर सवाल नहीं उठाया गया है बल्कि उनके कुछ वफादारों के खिलाफ ऐक्शन की मांग की गई है।

गहलोत के वफादार नपेंगे?
पहले से ही माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट के आधार पर ‘अनुशासनहीनता’ के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के वफादार माने जाने वाले कुछ नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। जयपुर में विधायक दल की बैठक नहीं हो पाने और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थक विधायकों के बागी रुख अपनाने के बाद खड़गे और माकन सोमवार को दिल्ली लौट आए थे। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पहुंचकर सोनिया गांधी से मुलाकात की थी।

कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल भी इस बैठक में मौजूद थे। सोनिया गांधी के साथ डेढ़ घंटे से अधिक समय तक चली मुलाकात के बाद माकन ने कहा था कि जयपुर में रविवार शाम विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सहमति से बुलाई गई थी। माकन ने पत्रकारों से यह भी कहा था, ‘मैंने और खड़गे जी ने राजस्थान के घटनाक्रमों के बारे में सोनिया जी को विस्तार से बताया। कांग्रेस अध्यक्ष ने हमसे पूरे घटनाक्रम पर लिखित रिपोर्ट मांगी है।’

राजस्थान में कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार शाम को मुख्यमंत्री आवास पर होनी थी, लेकिन गहलोत के वफादार कई विधायक बैठक में नहीं आए। उन्होंने संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल के बंगले पर बैठक की और फिर वहां से वे त्यागपत्र देने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी से मिलने चले गए थे।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...