15.2 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिगहलोत बनाम थरूर कन्फर्म? केरल MP ने नॉमिनेशन पेपर के 5 सेट...

गहलोत बनाम थरूर कन्फर्म? केरल MP ने नॉमिनेशन पेपर के 5 सेट मंगाए

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र भरने का सिलसिला शुरू हो गया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर के प्रतिनिधि शनिवार को पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नॉमिनेशन पेपर्स लेने नई दिल्ली आए। प्रतिनिधियों ने इस सिलसिले में कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री से मुलाकात की। अपनी उम्मीदवारी के लिए भेजे गए रिक्वेस्ट लेटर में थरूर ने कांग्रेस पार्टी चीफ के चुनाव के लिए नामांकन पत्र के पांच सेट मांगे हैं।

माना जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए शशि थरूर और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच मुकाबला हो सकता है। गहलोत ने शुक्रवार को साफ तौर पर कहा कि वह पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव में उम्मीदवार होंगे। उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद यह घोषणा की। उनके अनुसार, राहुल गांधी ने उनसे दो टूक कहा है कि गांधी-नेहरू परिवार से कोई उम्मीदवार नहीं होगा। गहलोत की इस घोषणा के साथ ही देश की सबसे पुरानी पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए उनके रूप में पहला उम्मीदवार सामने आया।

अध्यक्ष पद के लिए इन नामों की चर्चा
हालांकि, कुछ अन्य नेताओं के भी चुनावी मैदान में उतरने की संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, मुकुल वासनिक और पृथ्वीराज चव्हाण के नाम भी संभावित दावेदार के तौर पर चर्चा में हैं। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी भी चुनाव लड़ने की संभावना पर विचार कर रहे हैं, हालांकि उन्होंने अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। मालूम हो कि गहलोत अगले सप्ताह की शुरुआत में नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष बनने में मेरी दिलचस्पी नहीं: दिग्विजय सिंह
कांग्रेस में अध्यक्ष पद की दौड़ तेज होने के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष बनने में उन्हें कोई दिलचस्पी नहीं है। सिंह ने कहा, ‘मैं पहले ही कह चुका हूं और फिर दोहरा रहा हूं कि मुझे पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है।’ यह पूछे जाने पर कि गहलोत के पार्टी अध्यक्ष बनने की स्थिति में प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी जगह कौन लेगा, उन्होंने इस पर किसी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा, ‘मैं राजस्थान का जन प्रतिनिधि नहीं हूं।’

चुनाव हुए तो 19 अक्टूबर को आएंगे नतीजे
कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण ने गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की अधिसूचना जारी की। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, अधिसूचना गुरुवार को जारी होने के बाद अब नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

 

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...