15.2 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे गहलोत, बोले- अगले CM का फैसला...

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे गहलोत, बोले- अगले CM का फैसला आलाकमान पर

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस में अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को लेकर चल रहीं तमाम अटकलों के बीच राज्स्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साफ कर दिया है कि वे चुनाव लड़ेंगे. अशोक गहलोत ने कहा कि यह तय हुआ है कि मैं चुनाव लड़ूंगा. उन्होंने कहा कि नामांकन के लिए मैं जल्द ही तारीख तय करूंगा. उन्होंने कहा कि देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह जरूरी है कि विपक्ष मजबूत हो.

अशोक गहलोत ने जब पूछा कि क्या उनके अध्यक्ष बनने के बाद राजस्थान का सीएम कौन होगा, इस पर उन्होंने कहा कि अगर मैं अध्यक्ष बनता हूं तो आगे की कार्रवाई पर सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव अजय माकन फैसला करेंगे.

कई बार राहुल को मना चुका- अशोक गहलोत
अशोक गहलोत ने कहा कि मैं राहुल गांधी से कई बार अपील कर चुका हूं कि वे सभी की बात मानते हुए अध्यक्ष बने. लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति अध्यक्ष नहीं बनेगा.

क्या अध्यक्ष बनने के बाद सीएम पद छोड़ने पर तैयार हुए गहलोत?
अशोक गहलोत सोनिया गांधी और राहुल गांधी का रुख देखते हुए अध्यक्ष बनने के बाद राजस्थान के सीएम पद छोड़ने पर तैयार हो गए हैं. इससे पहले अशोक गहलोत ने कहा था कि यह ओपन चुनाव है, इसे कोई भी लड़ सकता है. ‘एक व्यक्ति, एक पद’ का नियम नॉमिनेटेड पदों के लिए है.

हालांकि, इस पर सोनिया गांधी ने साफ कर दिया था कि पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होगा, वे किसी को व्यक्तिगत स्वीकृति नहीं देंगी. साथ ही उन्होंने कहा था कि ‘एक व्यक्ति एक पद’ को लेकर फैसला उम्मीदवार के फाइनल होने और चुनाव जीतने के बाद किया जाएगा.राहुल गांधी से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि ‘एक व्यक्ति, एक पद’ का नियम उदयपुर में तय हुआ था. मुझे लगता है कि इसे हर किसी को मानना चाहिए.

 

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...