15 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीति'हिंदू दान दे लेकिन वक्फ का मेंबर नहीं होगा', निशिकांत दुबे ने...

‘हिंदू दान दे लेकिन वक्फ का मेंबर नहीं होगा’, निशिकांत दुबे ने विपक्ष को दिखाया मोहम्मद साहब वाला आईना

Published on

देवघर/ नई दिल्ली

संसद में वक्फ संशोधन बिल पर बोलते हुए बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि सभापति महोदय मैं दो तीन चीजों की तरफ आपका ध्यान आकृष्ट करना चाहता हूं। मुजफ्फर रिजवी जी ने एक शायरी लिखी। लम्हों ने खता की है, सदियों ने सजा पाई है। पर क्या सजा है। ये पूरी दुनिया को जानने वाला सवाल है, सर कि हिंदू वक्फ बोर्ड में क्यों आएं? पैगम्बर मोहम्मद साहब ने वक्फ करने के लिए कहा। पहला वक्फ जिसने मोहम्मद साहब को किया। वो यहूदी था। उसका नाम मुखेरत था। उसने अपने सात बगीचे मदीना साहब को दे दिए। मोहम्मद साहब ने उसके मारे जाने के बाद उसकी संपत्ति को जब्त किया।

हिंदुओं ने दिया दान
उन्होंने आगे कहा कि पहला चैरिटेबल वक्फ स्टार्ट किया। यदि मुसलमानों ने पहला वक्फ नहीं दिया। आप मोहम्मद साहब के सिद्धांत के खिलाफ जाकर आप हिंदुओं को कैसे रोक सकते हो। दूसरा सवाल ये है। मैं कोर्ट का आदेश लेकर आया हूं। एमपी वक्फ बोर्ड वर्सेस शुभम साह। ये 2007 का ऑर्डर है। जो भोपाल की मस्जिद है। जिसे शहंशाह- ए- मालवा कहते हैं। ये राजा होलकर ने दान दिया वक्फ बोर्ड को। हिंदु दान दे बहुत अच्छा। यहूदी दान दे बहुत अच्छा। लेकिन वक्फ बोर्ड में मुसलमान को छोड़कर कोई दूसरा कैसे होगा। हिंदू ने दिया। ये जितने लोगों ने कहा है उन्होंने पूरी दुनिया को झूठ बोला है। यदि वक्फ की संपत्ति हिंदुस्तान में राजा- महाराजाओं ने दी। आप उसमें हिंदुओं को क्यों नहीं मेंबर बनाओगे।

जिन्ना की हुई चर्चा
उन्होंने आगे कहा कि दूसरा आज इस देश में फैसला हो जाना चाहिए। यहां गोरे आए, गजनी आए और बाबर आए। तीनों लुटेरे के तौर पर आए। गोरे को और गजनी को अक्रांता मानते हो कि नहीं मानते हो। हिंदुस्तान में पहले वक्फ की शुरुआत मोहम्मद गोरी ने की। गोरी ने हिंदुओं की संपत्ति को लूटा। इस देश में ये वक्फ एक्ट आया कैसे। ये जिन्ना को पाकिस्तान बनाने का जिम्मेदार मानते हैं कि नहीं मानते हैं। ये मैं पेपर लेकर आया हूं सर। 1910 में कांग्रेस पार्टी ने मुंबई से। उसने जिन्ना को मेंबर ऑफ पार्लियामेंट बनाया। जिन्ना ने वक्फ बोर्ड बनाया। आज फिर वक्फ के नाम पर इस देश का बंटवारा करना चाहते हैं।

प्रमाण देकर समझाया
निशिकांत दुबे ने कहा कि आजादी के बाद आज तक किसी का प्राइवेट मेंबर बिल पास हुआ है। मेरा एक रिज्योलूशन पास हुआ है। धारा 370 खत्म होना चाहिए। 35 ए खत्म होना चाहिए। इसलिए पास हुआ कि वो बीजेपी की आइडियोलॉजी थी। ये जो 1954 का वक्फ एक्ट है। 1952 में इसे काजमी साहब लेकर आए। जब ये बिल पास हो गया तो सेलेक्ट कमेटी बनी। उसके मेंबर थे अमजद अली। आप मुसलमानों की बात करते हैं। दो लोग थे। एक का नाम था मोहन लाल सक्सेना। दूसरे का नाम अमजद अली। ये लोग खिलाफ थे लेकिन कांग्रेस मुसलमानों को प्रभावित करने के लिए इस बिल को पास कराना चाहती थी। एक गैर सरकारी बिल को सरकारी बिल बताकर मुसलमानों की राजनीति करते हो आप।

मुसलमानों की बात
उन्होंने कहा कि हमारे यहां से ज्यादा मुसलमान तुर्की में, इंडोनेशिया में और सऊदी में हैं। हम लोग बहुत संविधान की शपथ लेते हैं। संविधान की बात करते हैं। अमेरिका सेक्युलर है कि नहीं। अंग्रेज सेक्य़ुलर थे की नहीं। आप साउथ ब्लॉक, नार्थ ब्लॉक और प्रधानमंत्री के ऑफिस चले जाइए। राष्ट्रपति भवन जाइए। पुराना संसद भवन जाइए। आपको सब जगह गीता का श्लोक दिखाई देगा। एक बार ऊर्दू में नहीं और एक बात संस्कृत में नहीं। अमेरिका का राष्ट्रपति यदि शपथ लेगा, तो बाइबल पर लेगा। पूरी दुनिया में कोई मुस्लिम कंट्री नहीं है, जिसमें वक्फ बोर्ड कोई अधिकार दिया हुआ है। क्या भारत को आप मुस्लिम कंट्री बनाना चाहते हो। नेहरू ने गीता पर हाथ रखकर शपथ ली थी। संविधान पर हाथ रखकर शपथ नहीं ली थी।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...