16.4 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिगृह मंत्री अमित शाह का आया फोन… कहा देर हो रही, ओवैसी...

गृह मंत्री अमित शाह का आया फोन… कहा देर हो रही, ओवैसी सर्वदलीय बैठक में होंगे शामिल

Published on

हैदराबाद

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बुलावे पर पहलगाम आतंकी हमले पर होने वाली सर्वदलीय बैठक में शामिल होंगे। अमित शाह ने उन्हें फोन करके मीटिंग में आने का न्योता दिया। ओवैसी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्हें अमित शाह का फोन आया था और वे जल्द से जल्द दिल्ली के लिए रवाना होंगे। यह मीटिंग संसद में होगी। ओवैसी ने पहले छोटी पार्टियों को भी मीटिंग में बुलाने की बात कही थी। उनका कहना था कि पीएम को इस मुद्दे पर ज्यादा समय देना चाहिए।

ओवैसी ने क्या कहा?
असदुद्दीन ओवैसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जिस वजह से सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। वह राष्ट्रीय महत्व का विषय है। गृह मंत्री ने मुझे अभी फोन किया और पूछा कि मैं कहां हूं। उन्होंने मुझे आने के लिए कहा है। मैं जल्द से जल्द टिकट बुक कराकर सर्वदलीय बैठक (दिल्ली में) के लिए पहुंचूंगा। ओवैसी ने सरकार से यह भी कहा था कि जिन छोटी पार्टियों के पांच या दस से कम सांसद हैं। उन्हें भी सर्वदलीय बैठक में बुलाया जाए।

‘हमारे जैसे छोटे दलों का क्या?’
ओवैसी ने X पर लिखा कि पहलगाम सर्वदलीय बैठक के बारे में मैंने पिछली रात किरेन रिजिजू से बात की। उन्होंने कहा कि वे केवल उन पार्टियों को बुलाने की सोच रहे हैं जिनके 5 या 10 सांसद हैं। जब मैंने पूछा कि कम सांसदों वाली पार्टियों को क्यों नहीं? तो उन्होंने कहा कि बैठक ‘बहुत लंबी’ हो जाएगी। जब मैंने पूछा, ‘हमारे जैसे छोटे दलों का क्या?’ तो उन्होंने मजाक में कहा कि मेरी आवाज वैसे भी बहुत तेज है।

ओवैसी ने उठाए सवाल?
AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पहलगाम आतंकी हमले पर कहा कि इस घटना कि जितनी निंदा करे वो कम है। क्योंकि उन्होंने (आतंकवादी) जनवरों से भी ज्यादा गिरी हुई हरकत की है। हम उम्मीद करते हैं कि अल्लाह उन्हें सख्त सजा देगा और उनके ऊपर जो लोग बैठे हैं वो भी बर्बाद होंगे। वहां कोई सुरक्षा नहीं थी। जिस जगह पर इतने पर्यटक थे वहां पर कोई पुलिस नहीं थी। सबसे बड़ी बात कि ये (आतंकी) बॉर्डर कैसे पार किए। इसका कौन जिम्मेदार है? अगर ये पहलगाम तक आ गए तो ये श्रीनगर तक भी पहुंच सकते हैं। निश्चित रूप से जवाबदेही तय होनी चाहिए। उम्मीद करते हैं कि हमारी सरकार मारने वालों को इंसाफ दिलाएगी।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...