12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराजनीतिकैसे दिखाया जाता है...एग्जिट पोल आया भी नहीं और कांग्रेस समेत इन...

कैसे दिखाया जाता है…एग्जिट पोल आया भी नहीं और कांग्रेस समेत इन दलों ने उठा दिए सवाल

Published on

नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव की वोटिंग आज कुछ ही घंटों में पूरी हो जाएगी। आखिरी चरण की वोटिंग हो रही है और शाम 5 बजे के बाद एग्जिट पोल भी आने शुरू हो जाएंगे। एग्जिट पोल आने के पहले ही कई राजनीतिक दलों की ओर से सीटों को लेकर अलग-अलग दावे किए गए। वहीं अब एग्जिट पोल से पहले ही कई राजनीतिक दलों ने इसको लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस की ओर से कहा गया कि 1 जून को एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) से संबंधित टेलीविजन चैनलों की चर्चाओं में भाग नहीं लेगी, क्योंकि पार्टी टीआरपी के खेल का हिस्सा नहीं बनना चाहती। वहीं कांग्रेस के सुर में सुर समाजवादी पार्टी भी मिला रही है। सपा चीफ अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि एग्जिट पोल के बहकावे में नहीं आएं और पूरी तरह से सतर्क रहें। वहीं विपक्ष के इस स्टैंड पर बीजेपी ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि वह पहले ही हार मान चुके हैं।

कांग्रेस ने कहा है कि एग्जिट पोल से संबंधित टेलीविजन चैनलों की चर्चाओं में भाग नहीं लेगी, क्योंकि पार्टी टीआरपी के खेल का हिस्सा नहीं बनना चाहती। पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने एक बयान में यह भी कहा कि कांग्रेस चार जून से चर्चाओं में भाग लेगी। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने अपना मत दे दिया है और मतदान के परिणाम मशीनों में बंद हो चुके हैं। चार जून को परिणाम सबके सामने होंगे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नजरों में परिणाम घोषित होने से पहले किसी भी तरह के सार्वजनिक अनुमान लगा कर घमासान में भाग ले कर टीआरपी के खेल का कोई औचित्य नहीं है। कांग्रेस पार्टी 4 जून को चर्चा में भाग लेगी।

वहीं एग्जिट पोल पर सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मतगणना के दिन सावधान और सक्रिय रहने की अपील करते हुए कहा कि झूठ फैलाकर बीजेपी के लोग आप सबका मनोबल गिराना चाहते हैं। उन्‍होंने यह भी अनुरोध किया कि आप लोग किसी भी ‘भाजपाई’ ‘एग्जिट पोल’ के बहकावे में नहीं आएं और पूरी तरह से सतर्क रहें। कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और प्रत्याशियों को संबोधित एक संदेश में कहा कि शाम को चुनाव खत्म होते ही, वो अपनी ‘मीडिया मंडली’ से विभिन्न चैनलों पर ये कहलवाना शुरू करेंगे कि बीजेपी को लगभग 300 सीट मिल रही है जो कि पूरी तरह से झूठ है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कह ऐसे में आपके मन में ये सवाल उठेगा कि भाजपा को इस दो-तीन दिन का झूठ बोलने से क्या मिलेगा, जबकि ‘इंडिया गठबंधन’ की सरकार बनने जा रही है। आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल से जुड़े सवाल पर बोलते हुए कहा कि सबको पता है Exit Poll कैसे दिखाया जाता है, एकतरफा दिखाने का प्रेशर रहता है… हम लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता है।

विपक्ष के स्टैंड पर बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि टेलीविजन चैनलों पर एग्जिट पोल की बहसों में भाग नहीं लेने का कांग्रेस का फैसला ‘स्पष्ट पुष्टि’ है कि विपक्षी दल ने 2024 के लोकसभा चुनाव में हार मान ली है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए शाह ने एक बयान में कहा कि जब से उन्होंने कांग्रेस के मामलों में अहम भूमिका निभानी शुरू की है, तब से कांग्रेस नकारने के मोड में है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...