7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराजनीतिकितने दौलतमंद हैं आपके माननीय, सांसदों में कौन सबसे ज्‍यादा रईस? देखिए...

कितने दौलतमंद हैं आपके माननीय, सांसदों में कौन सबसे ज्‍यादा रईस? देखिए पूरी लिस्‍ट

Published on

नई दिल्‍ली

नेताओं का ठाठबाट सबको लुभाता है। इनकी रईसी में लोगों की दिलचस्‍पी होती है। हर कोई जानना चाहता है कि कौन कितना दौलतमंद है। यह आज की नहीं बात नहीं। शुरू से नेताओं के इस पहलू पर बातचीत होती आई है। कई लोग तो यह भी मानते हैं कि सत्‍ता का रास्‍ता पैसे से होकर गुजरता है। हालांकि, ज्‍यादा लोगों को ठीक-ठीक नहीं मालूम होता है कि उनके सांसदों के पास कितना पैसा है। तो, चलिए यहां हम आपको बताते हैं। एक विश्‍लेषण से पता चलता है कि दोनों सदनों में एक लोकसभा सांसद की औसत संपत्ति 20.47 करोड़ रुपये है। इसके मुकाबले एक राज्‍यसभा सांसद की औसत संपत्ति करीब चार गुना 79.54 करोड़ रुपये है। इसका मतलब यह हुआ है कि अमीरी के मामले में राज्‍यसभा सांसद लोकसभा सांसदों से कहीं आगे हैं। सबसे अमीर सांसदों की लिस्‍ट में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन की पत्‍नी जया बच्‍चन का भी नाम है। वहीं, 10 करोड़ी सांसदों में सबसे ज्‍यादा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हैं। इस क्‍लब में दूसरा नंबर कांग्रेस का है। तमाम राज्‍यों के मुकाबले उत्‍तर प्रदेश (UP) में सबसे ज्‍यादा अमीर सांसद हैं।

यह विश्‍लेषण एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्‍स (ADR) की रिपोर्टों पर आधारित है। बिजनसलाइन ने हलफनामों का अध्‍ययन करने के बाद इसे तैयार किया है। इनमें 239 सांसद ऐसे हैं जो पद पर हैं। इनमें से 34 फीसदी लोकसभा सांसदों और 38 फीसदी राज्‍यसभा सांसदों के पास 10 करोड़ रुपये से ज्‍यादा के एसेट हैं।

सबसे ज्‍यादा अमीरों में जया बच्‍चन का नाम
दोनों सदनों में सबसे ज्‍यादा अमीर सांसदों की लिस्‍ट में डॉ बंदी पार्थ सारधी का नाम पहले नंबर पर है। उनके पास 5,300 करोड़ रुपये के एसेट हैं। वह तेलंगाना राष्‍ट्र समिति (TRS) के एमपी हैं। पार्थ सारधी फार्मास्‍यूटिकल कंपनी हेटरो ड्रग्‍स के चेयरमैन भी हैं। इस लिस्‍ट में दूसरा नंबर वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अल्‍ला अयोध्‍या रामी रेड्डी का है। उनके पास 2,577 करोड़ रुपये की दौलत है। तीसरे नंबर पर जया बच्‍चन हैं। उनकी संपत्ति 1,001 करोड़ की है। यहां एक दिलचस्‍प बात है। वह यह है कि ये तीनों ही राज्‍यसभा सदस्‍य हैं। अब बात कर लेते हैं लोकसभा के तीन सबसे दौलतमंद सांसदों की। इनमें पहला नंबर नकुल नाथ का है। वह कांग्रेस से ताल्‍लुक रखते हैं। उनके पास 660 करोड़ रुपये के एसेट हैं। नकुल के बाद दूसरा नंबर डीके सुरेश का आता है। वह भी कांग्रेस के सांसद हैं। उनकी पास दौलत 338 करोड़ रुपये की दौलत है। लिस्‍ट में तीसरा नाम वाईएसआरसीपी के कनुमुरु रघु रामा कृष्‍ण राजू का है। उनके पास 325 करोड़ रुपये के एसेट हैं।

टॉप 5 रईस सांसद
सांसद पार्टी एसेट (करोड़ रुपये में)
डॉ बंदी पार्थ सारधी टीआरएस 5,300
अल्‍ला अयोध्‍या रामी रेड्डी वाईएसआरसीपी 2577
जया बच्‍चन सपा 1,001
नकुल नाथ कांग्रेस 660
डीके सुरेश कांग्रेस 338

किस पार्टी में सबसे ज्‍यादा करोड़पति सांसद?
अब बात करते हैं 10 करोड़ रुपये वाले क्‍लब की। इसमें सबसे ज्‍यादा सांसद भारतीय जनता पार्टी के हैं। इनकी संख्‍या 128 है। लोकसभा में 36 और राज्‍यसभा में 92। यह इस क्‍लब की करीब-करीब आधी स्‍ट्रेंथ है। इस कुनबे में कांग्रेस के 41 एमपी हैं। वाईएसआर कांग्रेस के 20 सांसद इस लिस्‍ट में हैं। दोनों सदनों में टीआरएस के सभी 16, शिवसेना के 22 और सपा के 8 सांसद करोड़पति हैं। इनके एसेट 1 करोड़ रुपये से ज्‍यादा के हैं। राज्‍यों पर नजर डालें तो पता चलता है कि यूपी में सबसे ज्‍यादा अमीर सांसद हैं। इनकी गिनती 40 है। इसके बाद 36 एमपी के साथ महाराष्‍ट्र का नंबर आता है। फिर तमिलनाडु (23) और आंध्र प्रदेश (20) हैं।

अभी रजिस्टर करें और वेबीनार में जाने एक्सपर्ट्स की राय..

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...