19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीतिहरियाणा, जम्मू-कश्मीर समेत 4 राज्यों में BJP को कैसे हराएगी कांग्रेस? केसी...

हरियाणा, जम्मू-कश्मीर समेत 4 राज्यों में BJP को कैसे हराएगी कांग्रेस? केसी वेणुगोपाल ने बताया सबकुछ

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस ने हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर शुरू कर दी है। कांग्रेस का एकमात्र मकसद बीजेपी को चुनावों में बुरी तरह मात देना है। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दिल्ली में AICC में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी (CSC) के सदस्यों के साथ बैठक की। आगामी राज्य चुनावों के लिए गठबंधन पर कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों की बैठक के बाद, पार्टी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, ‘जहां भी हमारी राज्य समिति है, वे गठबंधन की योजना बना रहे हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य यह है कि सभी 4 राज्यों में को हराया जाए।’

वेणुगोपाल ने कहा, ‘आज हमने चारों राज्यों में चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की, उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया पर चर्चा हुई। हम चारों राज्यों में जीतेंगे। 2-3 दिनों में जम्मू-कश्मीर को लेकर कांग्रेस चुनाव समिति (CEC) की बैठक होगी और 4-5 दिनों में हरियाणा को लेकर CEC की बैठक होगी। जम्मू-कश्मीर में हम गठबंधन में हैं, हमारा मुख्य उद्देश्य बीजेपी को हराना है। जम्मू-कश्मीर में हमें मुक्त सरकार चाहिए, हम इसके लिए तैयार हैं और मुझे लगता है कि हर कोई इस दिशा में सोचेगा।’

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में कब हैं चुनाव?
चुनाव आयोग ने बीते शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। जम्मू-कश्मीर में चुनाव तीन चरणों में होगा जबकि हरियाणा में एक ही चरण में चुनाव संपन्न कराया जाएगा। दोनों राज्यों के लिए पड़ने वाली वोटों का परिणाम 4 अक्टूबर को आएगा। चुनावों की घोषणा के साथ ही दोनों राज्यों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई। हालांकि, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के साथ अन्य दो राज्य महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव नहीं कराए जाएंगे। इनकी घोषणा बाद में की जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 19 अगस्त को अमरनाथ यात्रा संपन्न होने के अगले दिन 20 अगस्त को ही 90 विधानसभा सीटों वाले जम्मू-कश्मीर में पहले चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...