17.7 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीति'SHO के खिलाफ दर्ज कराऊंगा FIR', बेटे का हुआ 22 हजार का...

‘SHO के खिलाफ दर्ज कराऊंगा FIR’, बेटे का हुआ 22 हजार का चालान तो भड़के AAP विधायक अमानतुल्लाह खान

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली के ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे पर दिल्ली के जामिया नगर थाने की पुलिस ने गैर कानूनी तरीके से मोटरसाइकिल चलाने का आरोप लगाकर चालान करते हुए बाइक को सीज किया है. इस पर अमानतुल्लाह खान ने कहा कि ये सब किसके इशारे पर किया जा रहा है, हर कोई जानता है.

बेटे पर हुई कार्रवाई के बाद अमानतुल्लाह ने कहा कि गली में बाइक चलाने पर 22 हजार रुपए का चालान हुआ है. मैं इसमें कानूनी कार्रवाई करूंगा, SHO ने वीडियो बनाया है और फिर वायरल किया है. SHO किस लैंग्वेज का इस्तेमाल कर रहे हैं, वो सभी ने सुना है. अमानतुल्लाह ने कहा कि मैं उनके खिलाफ FIR कराऊंगा, अगर यहां FIR नहीं हुई तो कोर्ट से FIR कराऊंगा.

क्या है मामला?
अमानतुल्लाह खान के बेटे अनस अहमद पर मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक चलाने, हेलमेट न पहनने और पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में 22 हजार रुपये का चालान काटा गया है. एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने अहमद समेत 2 लोगों के खिलाफ जनरल डायरी (GD) दर्ज की है. डायरी में एक लाइन में लिखा है कि मुझे आरसी (पंजीकरण प्रमाणपत्र) और लाइसेंस की जरूरत नहीं है, मैं विधायक अमानतुल्लाह खान का बेटा हूं.

कब हुई घटना?
ये घटना उस समय हुई जब पुलिस टीम गणतंत्र दिवस से पहले गुरुवार रात जामिया नगर इलाके में गश्त कर रही थी. पुलिस टीम ने देखा कि 2 लड़के सड़क के गलत साइड पर बाइक चला रहे थे और मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करके ध्वनि प्रदूषण कर रहे थे और टेढ़े-मेढ़े तरीके से गाड़ी चला रहे थे. जीडी एंट्री के अनुसार बाइक चला रहे लड़के ने पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया और उन पर जानबूझकर उसकी गाड़ी रोकने का आरोप लगाया क्योंकि उस पर आम आदमी पार्टी का स्टिकर चिपका हुआ था.

कागज दिखाने के लिए कहा तो क्या बोले अनस?
जीडी डायरी में लिखा है कि जब पुलिसकर्मियों ने अनस अहमद से गाड़ी के दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी दिखाने को कहा, तो उसने बताया कि वह स्थानीय विधायक अमानतुल्लाह खान का बेटा है. अधिकारी ने कहा कि लड़कों में से एक ने आम आदमी पार्टी के विधायक को फोन भी किया, जिन्होंने एसएचओ जामिया नगर से अशिष्ट तरीके से बात की. पुलिस द्वारा दर्ज जीडी में लिखा है कि वे अपना नाम और पता बताए बिना चले गए. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम के कई प्रावधानों के कथित उल्लंघन के लिए उस पर 22000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. पूरी घटना के कई वीडियो भी अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुए, जिसमें अहमद और एसएचओ के बीच बहस होती दिख रही है.

Latest articles

पारिवारिक विवाद से तंग आकर 28 वर्षीय महिला ने की खुदकुशी, दो मासूम बच्चों के पास फंदे पर मिला शव

भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित सुंदर नगर में बुधवार रात एक...

भोपाल में 70 किमी रफ्तार की आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित, 300 बिजली फीडर ठप; प्रदेशभर में प्री-मानसून गतिविधियां तेज

भोपाल। मप्र में प्री-मानसून की गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है, जिससे प्रदेशवासियों को...

रेणुका मिश्रा बनीं नई मुख्य सतर्कता अधिकारी, सीधे सीएमडी को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की अग्रणी इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण कंपनी भारत हेवी...

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...