22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिपानी के बढ़े बिल माफ कर दूंगा... चुनाव से पहले दिल्लीवालों से...

पानी के बढ़े बिल माफ कर दूंगा… चुनाव से पहले दिल्लीवालों से सीधी बात कर रहे है केजरीवाल

Published on

नई दिल्ली

अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली की हर गली और कॉलोनी के लोगों से सीधी मुलाकात कर रहे हैं। केजरीवाल पदयात्रा के जरिए दिल्लीवालों से लगातार संपर्क में हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल बीजेपी पर जमकर हमला बोल रहे हैं। साथ ही दिल्ली की जनता के सामने बीते 10 सालों में AAP सरकार की ओर से किए गए कामों का ब्योरा रख रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि ‘आप’ सरकार ने 10 साल तक दिल्ली के लोगों की ईमानदारी से सेवा की और बहुत से ऐसे काम किए, जो देश में किसी अन्य सरकार ने नहीं किए। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने जनता से भारतीय जनता पार्टी (BJP) को वोट नहीं देने की भी अपील की। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी अगर दिल्ली में सत्ता में आती है, तो वह ‘आप’ सरकार की मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और महिलाओं के लिए बस यात्रा की योजनाओं को बंद कर देगी। केजरीवाल विधानसभा चुनाव से पहले पदयात्रा अभियान में हिस्सा ले रहे हैं।

दिल्ली में अगले साल चुनाव
उन्होंने यह भी वादा किया कि वह पानी के ‘बढ़े हुए’ बिल माफ कर देंगे। केजरीवाल ने लोगों से AAP को वोट देने और उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाने में मदद करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘फरवरी (2025) में चुनाव होने हैं। मैं मार्च में इन (पानी के बढ़े हुए) बिल को माफ करवा दूंगा।’ मुख्यमंत्री आतिशी, केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह समेत कई AAP के नेता चुनाव से पहले पदयात्रा अभियान के तहत दिल्ली में पदयात्रा में हिस्सा ले रहे हैं।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...