24.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिदिल्लीवाले कोई सुझाव देना चाहते हैं तो... केजरीवाल के मंत्री क्या प्लान...

दिल्लीवाले कोई सुझाव देना चाहते हैं तो… केजरीवाल के मंत्री क्या प्लान ला रहे हैं?

Published on

नई दिल्ली

केजरीवाल सरकार दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए विंटर एक्शन प्लान बना रही है और उस पर काम चल रहा है। यह जानकारी रविवार को दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दी है। उनका कहना है कि ‘दिल्लीवाले कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें। हम उस पर भी काम करेंगे। रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए पर्यावरण मंत्री ने कहा, मैंने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मिलने और बैठक करने के लिए पत्र लिखा, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। लेकिन हम रुक नहीं रहे और प्रदूषण कम करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। आज दिल्ली के अंदर 13-16 फीसदी लोग इलेक्ट्रिक वाहन खरीद रहे हैं और दिल्ली सरकार लोगों का सहयोग कर रही है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘सरकार ने सरकारी परिवहन में इलेक्ट्रिक बसों का एक बड़ा बेड़ा सड़कों पर उतारा है। 24 घंटे बिजली की वजह से जनरेटर खत्‍म हुए हैं। दिल्ली के अंदर हरित क्षेत्र 20 फीसद से बढ़कर 23.6 फीसदी हो गया है। इसके साथ ही चार साल में दो करोड़ से ज्‍यादा पेड़ लगाए हैं। दिल्ली में 2023 में 2016 के मुकाबले एक्यूआई के स्तर में सुधार हुआ है। 2016 में अच्छी हवा के 110 दिन थे। वहीं 2023 में यह 206 द‍िन हो गया। यह दिखाता है कि अरविंद केजरीवाल सरकार के कामों से प्रदूषण का स्तर कम हुआ है। मैं भारतीय जनता पार्टी के लोगों से कहना चाहूंगा कि कुछ भी बोलने से पहले, थोड़ी जानकारी ले लिया करें।’

पल्यूशन कंट्रोल पर क्या बोले गोपाय राय?
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली सरकार ने कनॉट प्लेस में स्मॉग टावर लगाया और केंद्र सरकार ने आनंद विहार में लगाया। बीजेपी पर हमला बोलते हुए गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के लोग तीन बार से यहां सातों सांसद बीजेपी के बना रहे हैं। क्या दिल्ली में प्रदूषण कम करने की बीजेपी और उनके केंद्रीय पर्यावरण मंत्री की कोई ज‍िम्मेदारी नहीं है। आर्टिफिशियल वर्षा के लिए केंद्र सरकार के कई विभागों की मंजरी की जरूरत है। द‍िल्ली का प्रदूषण सबके सहयोग से ही कम हो सकता है, विरोध से नहीं। इससे निपटने के लिए आईआईटी कानपुर ने दिल्ली में आर्टिफिशियल वर्षा कराने की सलाह दी। इसे कराने के लिए हमने केंद्र सरकार से सहयोग मांगा।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल को सीआईआई की ‘ग्रीनको सिल्वर रेटिंग’ से सम्मानित किया

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के नाम एक और बड़ी पर्यावरण उपलब्धि...

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...