4.5 C
London
Sunday, February 15, 2026
Homeराजनीति'प्राइवेट मुद्दे पर जेपीसी बनने लगे तो आपके स्कार्फ पर भी उठ...

‘प्राइवेट मुद्दे पर जेपीसी बनने लगे तो आपके स्कार्फ पर भी उठ जाएंगे सवाल’ : पीयूष गोयल

Published on

नई दिल्ली

हिंडनबर्ग रिपोर्ट सामने आने के बाद देश के दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी के मुद्दे पर संसद से लेकर सड़क तक संग्राम मचा हुआ है। कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्ष इस मामले पर जेपीसी की मांग कर रही है। लेकिन सरकार ने आज इस मसले को निजी मुद्दा बताते हुए विपक्ष की इस मांग को सिरे से खारिज कर दिया।

राज्यसभा में नेता सदन पीयूष गोयल ने नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मांग का जवाब देते हुए कहा कि जेपीसी तब बैठती है जब आरोप सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि इनकी तरह कोल गेट के घोटाले होते हैं, 2 जी स्कैम होता है। उन्होंने कहा कि जब सिक्योरिटी या सरकार पर आरोप लगता है तब बनती है जेपीसी। ऐसे आपकी मांग से निजी मामले में जेपीसी बैठने लगे तो कल तो जेपीसी ये भी तय करे कि खरगे ने जो स्कार्फ पहना है ये कहां से आया है? किसने इसके लिए पैसे दिए, कितने का स्कार्फ पहना है, इनकी वेल्थ कहां से आई। ये जेपीसी का मुद्दा नहीं हो सकता है। मुद्दों पर तथ्यों पर कोई आरोप सरकार पर लगाए, कोई बताए कि गलत काम किया है, तब जेपीसी बनती है।

गौरतलब है कि अडानी पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अडानी के मुद्दे पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेर लिया है। राहुल गांधी ने तो लोकसभा में अडानी के मुद्दे पर सीधे पीएम मोदी पर हमला बोला था। उन्होंने अडानी की कंपनियों को सरकारी मदद मिलने का भी आरोप लगाया। आज खरगे ने भी अडानी मुद्दे पर जेपीसी जांच की ही मांग कर रहे थे।

Latest articles

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर खेजड़ी...

महाशिवरात्रि: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सद्भाव और आत्मसंयम का दिया संदेश

भोपाल भजनलाल शर्मा ने महाशिवरात्रि  के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई...

होटल की पानी की टंकी में मिला धोबी का शव, सुखी सेवनिया में किशोरी ने दी जान — राजधानी में संदिग्ध मौतों का मामला;...

भोपाल राजधानी के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौतों...

राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद: टेक्सटाइल मिल से कॉपर चोरी, भागवत कथा में बुजुर्ग महिला की चेन स्नैचिंग

भोपाल राजधानी के अलग-अलग इलाकों में चोरी और लूट की वारदातों ने पुलिस की गश्त...

More like this

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर खेजड़ी...

महाशिवरात्रि: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सद्भाव और आत्मसंयम का दिया संदेश

भोपाल भजनलाल शर्मा ने महाशिवरात्रि  के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई...