20 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeराजनीतिअगर पाक ने कोई हरकत की तो… ऑपरेशन सिंदूर के बाद NSA...

अगर पाक ने कोई हरकत की तो… ऑपरेशन सिंदूर के बाद NSA अजीत डोभाल की चीन को दो टूक

Published on

नई दिल्ली

कहते हैं, युद्ध सिर्फ मैदान में नहीं, बल्कि कूटनीति के गलियारों में भी लड़ा जाता है, और भारत ने यही करके दिखाया है! ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को धूल चटाने के बाद अब भारत ने वैश्विक मंच पर पाकिस्तान को अलग-थलग करने की मुहिम छेड़ दी है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल ने इस खेल को इतनी खामोशी और चतुराई से अंजाम दिया कि दुनिया देखती रह गई। उन्होंने चीन के विदेश मंत्री से कहा कि अगर पाकिस्तान कोई हरकत करता है तो हम पूरी तरह जवाब देने के लिए तैयार हैं।

डोभाल की चीन को दो टूक
बुधवार को डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से फोन पर दो टूक बात की। उनका संदेश साफ था – भारत शांति चाहता है, लेकिन अगर पाकिस्तान ने उंगली उठाई, तो भारत उसका हाथ मोड़ने में देर नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान ने तनाव बढ़ाने का फैसला किया तो भारत जवाबी कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है। यह बातचीत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद आई, जिसमें भारत ने पाकिस्तान और PoK में नौ आतंकी ठिकानों को मिसाइलों से नेस्तनाबूद कर दिया। यह ऑपरेशन पहलगाम में हुए आतंकी हमले का करारा जवाब था।

वैश्विक कूटनीति में डोभाल का दम
डोभाल यहीं नहीं रुके। उन्होंने अमेरिका, ब्रिटेन, सऊदी अरब, यूएई, जापान, रूस और फ्रांस के शीर्ष अधिकारियों से संपर्क साधा। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, डोभाल ने अमेरिका के एनएसए मार्को रुबियो, ब्रिटेन के जोनाथन पॉवेल, सऊदी अरब के मुसैद अल ऐबन, यूएई के शेख तहनून, जापान के मासाताका ओकानो, रूस के सर्गेई शोइगु और फ्रांस के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार से बात की।

भारत का संदेश: संयमित, मगर सख्त
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “डोभाल ने सभी को भारत के कदमों की बारीकी समझाई। हमारा तरीका संयमित और तनाव न बढ़ाने वाला था। भारत ने साफ कहा – हम जंग नहीं चाहते, लेकिन अगर पाकिस्तान ने हरकत की, तो हम तैयार हैं।”

ऑपरेशन सिंदूर में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला
ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के बहावलपुर, मुरीदके, सियालकोट, सरजल और PoK के पांच ठिकानों पर सटीक हमले किए। विशेष हथियारों से किए गए इन हमलों ने ISI के पोषित आतंकी ढांचे को तहस-नहस कर दिया।

भारत की शर्त: शांति, मगर अपनी शर्तों पर
डोभाल ने हर देश को यही समझाया कि भारत ने अपनी सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया। भारत शांति का पक्षधर है, लेकिन अपनी रक्षा में पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने दोहराया कि भारत पहले हमला नहीं करेगा, मगर हमले का जवाब जरूर देगा।

दुनिया की नजर, पाकिस्तान पर दबाव
इस कूटनीतिक चाल से पाकिस्तान पर दबाव बढ़ गया है। अब सारी दुनिया की नजर इस बात पर है कि पाकिस्तान अगला कदम क्या उठाता है। एक बात तो साफ है – भारत ने न सिर्फ मैदान में, बल्कि वैश्विक मंच पर भी अपनी ताकत का लोहा मनवा दिया है।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...