22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिसत्ता में आए तो विश्वासघात करेंगे, देश को लूटेंगे... 'खटाखट गारंटी' पर...

सत्ता में आए तो विश्वासघात करेंगे, देश को लूटेंगे… ‘खटाखट गारंटी’ पर बीजेपी ने कांग्रेस पर छोड़े तीखे तीर

Published on

नई दिल्ली

बीजेपी सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। त्रिवेदी ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वह जनता के साथ विश्वासघात करेगी और उनकी संपत्ति लूटेगी। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लोगों को बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित रखेगी।

त्रिवेदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हालिया बयान की आलोचना करते हुए कहा, ‘कांग्रेस प्रमुख ने जो कहा, उससे साफ पता चलता है कि अगर धन, जो लोगों के लिए एक संपत्ति और समृद्धि होना चाहिए, कांग्रेस के हाथों में जाता है, तो यह एक आपदा बन जाता है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, जिस तरह से हम लोगों के कल्याण के लिए काम करते हैं, पिछले 1-2 बजट में, हमने लग्जरी वस्तुओं पर कर और शुल्क बढ़ाया है, लेकिन जरूरतमंद लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। कांग्रेस जैसे कुछ लोग ऐसे हैं कि सत्ता में आने के बाद धन लूटते हैं और लोगों को उनकी बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखते हैं।’

मनोज तिवारी भी कांग्रेस पर बरसे
त्रिवेदी अकेले नहीं हैं जिन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष को पार्टी के भीतर सराहा नहीं जाता है और प्रियंका गांधी की नामांकन प्रक्रिया के दौरान पार्टी ने उनसे मुंह मोड़ लिया था। उन्होंने यह भी कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे निराश हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ने कहा, “कांग्रेस पार्टी आगामी महाराष्ट्र और झारखंड चुनावों में भारी हार की ओर देख रही है, यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी हताशा में डूबी हुई है। कल मल्लिकार्जुन खड़गे के घबराहट भरे ट्वीट इस बात का स्पष्ट संकेत हैं कि कांग्रेस चुनावों में हार मान चुकी है।

‘कांग्रेस ने झूठ की खेती की है’
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा, ‘कांग्रेस ने झूठ की खेती की है और लोगों में भ्रम पैदा किया है। आज हिमाचल हो या कर्नाटक, जहां भी उनकी सरकार है, उन्होंने हर जगह झूठ बोला है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को महाराष्ट्र, हिमाचल, कर्नाटक और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। चुनाव आयोग को एक आचार संहिता लानी चाहिए कि अगर पार्टी वादे करती है और उसे पूरा नहीं करती है, तो उसे उस राज्य में चुनाव लड़ने से रोक दिया जाना चाहिए।’

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...