23.1 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeराजनीतिन्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा, युद्ध के मैदान में पाकिस्तान को धूल...

न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा, युद्ध के मैदान में पाकिस्तान को धूल चटाई, पीएम मोदी की ललकार

Published on

अहमदाबाद/नई दिल्ली:

पहलगाम आतंकी हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और फिर सीजफायर के बाद पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दो टूक संदेश दिया है। पीएम मोदी ने साेमवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत आने वाले दिनों में भी पाकिस्तान पर नजर रखेगा। उसने जो वादा किया है। उसे देखेगा। अगर उसने किसी भी प्रकार की आतंकी गतिविधि की तो उसे कड़ा जवाब दिया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने अभी ऑपरेशन सिंदूर को रद्द किया है लेकिन आतंकी गतिविधि होने पर सबक सिखाया जाएगा। पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत परमाणु हथियारों के नाम पर होने वाले ब्लैकमेल को सहन नहीं करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि न्यूक्लियर वेपंस की आड़ आतंकियों को नहीं पनपने देगा।

आतंकवाद की जड़ों पर करेंगे प्रहार
पीएम मोदी ने सख्त लहजे में कहा कि भारत आतंकवादियों को आकाओं और वहां की लीडरशिप को अलग-अलग करके भी नहीं देगा। पीएम मोदी ने कहा कि वह आतंक की जड़ें जहां से फूटती हैं। वह पर जाकर प्रहार करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि आज बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) है। आज की स्थिति में विश्व युद्ध नहीं चाहता है, लेकिन आतंकवाद भी नहीं चाहता है। पीएम मोदी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुई कार्रवाई को पूरी दुनिया ने देखा है। पाकिस्तान बेनकाब हो गया। मारे गए आतंकवादियों के जानजे में आईएसआई और पाकिस्तान सेना के अधिकारी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने कहा कि भारत किसी किस्म के आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा।

POK-आतंकवाद पर होगी बात
पीएम मोदी ने कहा कि भारत की सेनाओं ने जिस तरह की कार्रवाई की। उसके बाद पाकिस्तान घबरा गया था। हताश हो गया था निराशा फैले गई। इसके बाद दुनियाभर में शांति की अपील कर रहा था। पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेनाओं के पराक्रम के लिए सैल्यूट किया। पीएम मोदी ने साफ कहा कि अगर पाक के साथ बात होगी तो टेरेरिज्म पर ही होगी। अगर पाक के साथ बात होगी तो पीओके पर ही होगी। भारत ने पहले तीन दिनों में ही पाकिस्तान को इतना तबाह कर दिया जिसका उसका अंदाजा भी नहीं था। इसलिए भारत की आक्रामक कार्रवाई के बाद पाकिस्तान बचने के रास्ते खोजने लगा था। पाकिस्तान दुनियाभर में तनाव कम करने के लिए गुहार लगा रहा था। इसीलिए उसने 10 मई की दोपहर को पाकिस्तानी सेना ने हमारे डीजीएमओ के संपर्क किया।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...