21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिसंसद में सिटिंग अरेंजमेंट को लेकर कांग्रेस से नाराज हैं अखिलेश यादव?...

संसद में सिटिंग अरेंजमेंट को लेकर कांग्रेस से नाराज हैं अखिलेश यादव? क्या बोले सपा सुप्रीमो

Published on

लखनऊ,

समाजवादी पार्टी के मुखिया और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने संसद में सिटिंग अरेंजमेंट को लेकर कांग्रेस पार्टी से नाराजगी की अटकलों पर कहा कि मैं कांग्रेस से नाराज नहीं हूं, लेकिन जो लोग पार्लियामेंट में सीटिंग अरेंजमेंट करते हैं, उनको ये ध्यान रखना चाहिए कि भारतीय जनता पार्टी हम गठबंधन के लोगों को लड़ाने का काम करेगी, क्योंकि बीजेपी नहीं चाहती है कि इंडिया ब्लॉक के लोग एकजुट हों. अखिलेश ने कहा कि सिटिंग अरेंजमेंट कोई बहुत बड़ा इश्यू नहीं है हम जब चाहे तब सॉल्व कर लेंगे.

बता दें कि अखिलेश यादव और उनकी सांसद पत्नी डिंपल यादव ने संसद में सिटिंग अरेंजमेंट को लेकर नाराजगी जताई थी. उन्होंने अयोध्या से सीनियर सांसद अवधेश प्रसाद को पीछे भेजे जाने पर ऐतराज जताया था. अवधेश अब तक पहली पंक्ति में नेता विपक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बगल में बैठते थे.

रामगोपाल यादव के एक स्टेटमेंट पर अखिलेश यादव ने कहा कि रामगोपाल यादवजी ने जो स्टेटमेंट दिया है, वह समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के भी कुछ नेताओं का मानना था कि संभल का मुद्दा पार्लियामेंट में उठे. उद्योगपति लोग सरकार से फायदा उठा रहे हैं, हम चाहते हैं कि इसका मुद्दा भी पार्लियामेंट में उठे, लेकिन आज लोगों की जानें जा रही हैं और सरकार जान ले रही है तो यह मुद्दा हमारे लिए बड़ा है. बता दें कि रामगोपाल यादव ने कहा था कि कांग्रेस पार्लियामेंट में तो संभल का मुद्दा उठा नहीं रही है, लेकिन राहुल गांधी पीड़ितों के परिजनों से मिलने संभल जा रहे हैं.

अखिलेश ने कहा कि ये मुद्दा इसलिए भी बड़ा है, क्योंकि वहीं (संभल) पर इन्होंने वोट की लूट की थी, अपने अधिकारियों को सेट करके इन्होंने वहां वोट की लूट की. इसलिए समाजवादी पार्टी चाहती थी कि वे (कांग्रेस) लोग संभल का मुद्दा उठाएं.

अखिलेश ने संभल हिंसा को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना
सीएम योगी के संभल पर दिए बयान को लेकर अखिलेश ने कहा कि संभल में जो जानें गई हैं, वो भारतीय जनता पार्टी की सरकार की वजह से गई हैं, सरकार चाहती थी कि वहां झगड़ा हो, अखिलेश ने पूछा कि सरकार यह बताए कि सर्वे टीम के साथ वे लोग कौन थे जो नारे लगाकर वहां जा रहे थे, सब कुछ सरकार द्वारा सुनियोजित था.

केशव प्रसाद को लेकर कही ये बात
केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर अखिलेश यादव ने कहा कि कोई होड़ नहीं मची है, सच्चाई ये है कि डिप्टी सीएम, मुख्यमंत्री से खुद डरे हुए हैं, डिप्टी सीएम ने खुद मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था, बाकायदा एक चिट्ठी लिखी थी, इसके बाद सीएम ने जांच में इनकी भी कमियां पकड़ लीं, इसलिए डिप्टी सीएम अब मुख्यमंत्री की गुलामी करेंगे और वह सब कहेंगे जो CM कहते हैं. दरअसल केशव प्रसाद ने कहा था कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच में संभल जाकर वोट बैंक बचाने की होड़ लगी है

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...