17.8 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराजनीतिउपराज्यपाल के दौरे राजनीतिक पक्षपात का हिस्सा तो नहीं, कांग्रेस क्यों उठा...

उपराज्यपाल के दौरे राजनीतिक पक्षपात का हिस्सा तो नहीं, कांग्रेस क्यों उठा रही सवाल

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने हाल ही में टूटी सड़कों और अब विभिन्न रिहायशी इलाकों में अव्यवस्था का मामला उजागर किया है। इस पर कांग्रेस का कहना है कि उपराज्यपाल द्वारा ठीक विधानसभा चुनाव से पहले कॉलोनियों का दौरा करना कहीं राजनीतिक पक्षपात का हिस्सा तो नहीं, क्योंकि दिल्ली की बदहाली के लिए भाजपा भी बराबर की जिम्मेदार है।

कांग्रेस का आप सरकार पर हमला
कांग्रेस का कहना है कि दिल्ली का हाल काफी बदहाल है। कांग्रेस पार्टी पिछले 8-10 वर्षों से गंदगी और कूड़े के ढेर जैसी अव्यवस्था का मुद्दा उठाती रही है। इसके अलावा दिल्ली में अव्यवस्थित बिजली-पानी की सप्लाई, गंदा पानी, झुग्गी बस्तियों और अनधिकृत कॉलोनियों में खराब व्यवस्थाओं पर भी कांग्रेस ने चिंता जताई है। कांग्रेस का कहना है कि वह दिल्ली सरकार और अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली की अनदेखी और निष्क्रियता का आरोप लगाती रही है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने रविवार को कहा, “दिल्ली न्याय यात्रा के दौरान सभी 70 विधानसभाओं में 650 किलोमीटर से अधिक दिल्ली की हर सड़क, गली, नुक्कड़ और मोहल्लों का सफर करने पर मैंने दिल्ली की जनता के दुखों को नजदीक से महसूस किया है। केजरीवाल ने लोगों की भावनाओं से खेलकर जो सत्ता हासिल की, उसका दिल्ली के लोगों को नुकसान ही उठाना पड़ा।

एलजी का क्यों कर रहे दौरा?
उन्होंने कहा कि मुफ्त पानी, सस्ती बिजली के नाम पर गंदा पानी और महंगी बिजली मिल रही है। कॉलोनियों में गंदगी है, नालियां और सड़कें टूटी हुई हैं। लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। भारी-भरकम बिजली के बिलों से झुग्गी और अनधिकृत कॉलोनियों वाले ही नहीं, पूरी दिल्ली के लोग परेशान हैं। यादव ने कहा कि उपराज्यपाल का पूरा सरकारी अमला लेकर भाजपा सांसद के साथ दौरा करने का औचित्य समझ से परे है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में लगातार बढ़ते अपराधों, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, रेहड़ी-पटरी वालों की अजीविका सुरक्षित करने के रेहड़ी-पटरी एक्ट पर कभी कोई बात न तो भाजपा सांसद करते हैं और न ही अरविन्द केजरीवाल।

लंदन, पेरिस बनाने के दावे पर सवाल
देवेन्द्र यादव के मुताबिक, अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली को लंदन, पेरिस बनाने का दावा किया था। वहीं, उपराज्यपाल की मौजूदगी में प्रधानमंत्री ने दिल्ली में ‘जहां झुग्गी, वहीं मकान’ का वादा किया था। लेकिन अब तक परियोजना को पूरा करने में भाजपा और आम आदमी ने संवेदनशीलता नहीं दिखाई। दोनों को गरीबों की केवल चुनावों से पहले ही याद आती है, बल्कि सत्ता हासिल करने बाद ये वंचित वर्ग और गरीबों को भूल जाते हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की कांग्रेस सरकार ने अपने 15 वर्षों के शासन में दिल्ली को विकास की नई उंचाइयों पर पहुंचाया था। परंतु अरविन्द केजरीवाल ने पिछले 11 वर्षों में भ्रष्टाचार और कुशासन से दिल्ली के करोड़ों लोगों के जीवन स्तर को धरातल पर लाकर खड़ा कर दिया है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...